पदयात्रा कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर बैठक
लखीमपुर) : मोदी सरकार की उपलब्धियों व जनकल्याणकारी नीतियों के प्रचार प्रसार के लिए भाजपा
लखीमपुर) : मोदी सरकार की उपलब्धियों व जनकल्याणकारी नीतियों के प्रचार प्रसार के लिए भाजपा की पदयात्रा कार्यक्रम को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष जिला प्रभारी पद्मसेन चौधरी ने कहा कि सरकार की योजनाओं को समाज की पंक्ति में खड़े अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना संगठन के कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है। प्रत्येक बूथ स्तरीय जनसमूह के साथ पूरी विधानसभा के प्रत्येक लाभार्थी तक जनप्रतिनिधि व वरिष्ठ नेता पहुंचेंगे और 119 केंद्रीय प्रांतीय योजनाओं के विषय में आमजन को बताएंगे। क्षेत्रीय विधायक अर¨वद गिरि ने कहा कि देश प्रदेश के किसान व्यापारी, मजदूर के स्वाभिमान को सुरक्षा के लिए भाजपा समर्पित व संकल्पित है। साथ ही पदयात्रा कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा के बारे में बताते हुए विधानसभा संयोजक अवधेश कुमार मिश्रा ने बताया कि रात्रि चौपाल, जनसंपर्क के माध्यम से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार के लिए सभी कार्यकर्ता एक दिसंबर से 15 दिसंबर तक टोली बनाकर क्षेत्रों में भ्रमण करेंगे। बैठक को संबोधित करते हुए जिला मंत्री ठाकुर प्रसाद गंगवार ने प्रमुख रूप से संबोधित किया। इस मौके पर विधानसभा पदयात्रा प्रमुख अजय गिरि, सुरजनलाल वर्मा, विनोद वर्मा, दीपेंद्र गुप्ता, हरद्वारीलाल वर्मा, विजय माहेश्वरी, अनुपम त्रिपाठी, सरताज खान, सचिन गुप्ता, प्रीती गुप्ता, सीमा सक्सेना, रामस्वरूप, प्रवीण श्रीवास्तव, आत्माराम वर्मा, रामनाथ राठौर, हर्षल त्रिपाठी, धीरज वाजपेयी, अंकित मिश्रा आदि मौजूद रहे।