मुख्यालय पर नही रुकते बीडीओ, फरियादी हलकान
लखीमपुर) : आवास की सुविधा पूर्ण होने के बाद भी विकास खंड मुख्यालय पर अधिकारी रात्रि विश्राम
लखीमपुर) : आवास की सुविधा पूर्ण होने के बाद भी विकास खंड मुख्यालय पर अधिकारी रात्रि विश्राम नहीं करते। स्थिति यह है कि कार्यालय बंद होने के समय से पूर्व ही अधिकारी व कर्मचारी खिसकने ताक में रहते हैं। जिससे ब्लाक मुख्यालय पर अपने काम के सिलसिले में आने वाले फरियादियों को अक्सर निराश लौटना पड़ता है।
सरकार के निर्देश हैं कि अधिकारी अपने मुख्यालयों पर रात्रि विश्राम करें ताकि फरियादियों के समय से मिलकर उनकी समस्या का समय से निस्तारण कर सके। लेकिन ईसानगर मुख्यालय पर नियमित खंड विकास अधिकारी उपलब्ध नहीं रहते हैं। वर्तमान समय विकास खंड अधिकारी भीम जी उपाध्याय के पास चार्ज है। इनके पास विकास खंड धौरहरा की जिम्मेदारी है। इस वजह से बीडीओ कार्यालय में अक्सर बंद रहता है। कार्यालय परिसर में खंड विकास अधिकारी आवास के अतिरिक्त एक दर्जन से अधिक कर्मचारी आवास हैं। इन आवासों मे ताला लटकता रहता है। कुछ आवासों में दिन में सहायक विकास अधिकारी बैठते हैं। सबसे अधिक समस्या सहायक विकास अधिकारियों के बैठने को लेकर है। उनके लिए कोई निश्चित स्थान नहीं है। इस लिए लोगो को काफी दिक्कत की सामना करना पड़ता है।