पॉलीथिन जागरूकता को लेकर नगर पालिका की पहल
पलियाकलां (लखीमपुर) : पॉलीथिन पर पाबंदी के बावजूद लोग उसका प्रयोग कर रहे हैं। दुकानदार
पलियाकलां (लखीमपुर) : पॉलीथिन पर पाबंदी के बावजूद लोग उसका प्रयोग कर रहे हैं। दुकानदार भी सामान पॉलीथिन में ही रखकर देते हैं। इसको लेकर नगर पालिका प्रशासन सतर्क हुआ है और जागरूकता फैलाने का काम बड़े स्तर पर प्रारंभ कर दिया गया। मुहल्लों समेत मुख्य चौराहों पर नगर पालिका ने होर्डिंग लगवाई हैं। जिसमें पॉलीथिन का उपयोग करना विनाशक बताया है। साथ ही इससे होने वाली बीमारियों व दुष्प्रभाव के बारे में भी बताया गया है। सरकार ने पॉलीथिन पर इसी वर्ष बैन लगाया था। इसके बावजूद लोग धड़ल्ले से उसका प्रयोग रोजमर्रा की चीजों को लाने-ले जाने में कर रहे हैं। पॉलीथिन का प्रयोग न करने व इसके प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से ही नगर पालिका ने अभियान चलाया है। पालिका द्वारा लगवाई गई होर्डिंग्स में पॉलीथिन का प्रयोग न करने की सलाह दी गई है। इसमें पॉलीथिन से होने वाले दुष्प्रभाव के बारे में बताया गया है। साथ ही बीमारियों के बारे में भी विस्तृत जानकारी भी है।