राष्ट्र के व्यापक पुनर्निर्माण में युवाओं की हिस्सेदारी चाहिए
लख मपुर : इतिहास संकलन समिति द्वारा पूरे जिले में मेधावी छात्रों से गहन संपर्क अभियान संवाद का संदे
लख मपुर : इतिहास संकलन समिति द्वारा पूरे जिले में मेधावी छात्रों से गहन संपर्क अभियान संवाद का संदेश गूंज रहा है। यह जानकारी देते हुए विभाग प्रमुख राजेश दीक्षित ने बताया कि युवाओं के बीच समझदारी, जिम्मेदारी एवं सम्पूर्ण राष्ट्र के व्यापक पुनर्निर्माण में हिस्सेदारी इस विचार अभियान के तीन महत्वपूर्ण ¨बदु हैं। समझदारी का अर्थ हमारे विद्यार्थी का मन-मस्तिष्क संकीर्णताओं, समाजिक कुरीतियों, अंधविश्वासों से रहित होना चाहिए। समाज की वैचारिक जड़ता-जर्जरता, सभी प्रकार की दुर्बलताओं पर कठोर आक्रामक प्रहार कर उनका जड़ से उन्मूलन करने की भावना होनी चाहिए। जिम्मेदारी का मतलब विद्यार्थी को अपने इस सम्पूर्ण समाज के प्रति असीम-अनुराग, अनन्यतम-आत्मीयता एवं अटूट भावनात्मक लगाव एवं समर्पण होना चाहिए। इस विशुद्ध समर्पण के लिए जीवन में नि:स्वार्थी, निरहंकारी मनोवृत्ति परमावश्यक है। हिस्सेदारी के अंतर्गत सम्पूर्ण राष्ट्र के व्यापक पुनर्निर्माण में विद्यार्थियों की सक्रिय सहभागिता, शिक्षा में सामाजिक-समरसता, राष्ट्रीय एकात्मता की व्यापक अनुभूति परमावश्यक है। हमारे जीवन में श्रद्धा, गहन आस्था का तत्व मजबूती से उभरे। हमारा राष्ट्र हमारे जीवन की प्रथम वरीयता, सर्वोच्च प्राथमिकता हो। एक परिपूर्ण, संवेदनशील, सहृदय मानव का निर्माण हो यही इस अभियान संवाद की सार्थकता है। इस विचार अभियान संवाद को जिले के बुद्धिजीवियों के रूप में युवराज दत्त स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. डीएन मालपानी, रसायन विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. प्रदीप निगम, जिले के प्रसिद्ध नाक, कान, गला सर्जन डॉ. रवि टंडन, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज की गणित शिक्षिका शैलजा मिश्रा एवं रेखा वर्मा का भरपूर सहयोग मिल रहा है। वे इस विचार अभियान संवाद को जिले के मेधावी छात्र-छात्राओं के लिए नितांत जरूरी एवं राष्ट्र के लिए अत्याधिक महत्वपूर्ण मानते हैं।