विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 04, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

लखीमपुर महोत्सव में बही भोजपुरी बयार

By Edited By:
Published: Tue, 04 Feb 2014 12:39 AM (IST)Updated: Tue, 04 Feb 2014 12:40 AM (IST)

News Article Hero Image

लखीमपुर : पर्यावरण संरक्षण समिति के तत्वावधान में विलोबी प्रांगण में आयोजित लखीमपुर महोत्सव के दूसरे दिन भोजपुरी नाइट का शुभारंभ विधायक रामसरन व कोतवाल लखीमपुर नंदजी यादव ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। समिति के अन्य पदाधिकारियों द्वारा अतिथियों को एक-एक पौधा भेंट किया गया। शशांक शर्मा के संचालन में संपन्न समारोह में सपना पाल ने गणेश वंदना की। कार्यक्रमों की श्रृंखला में सपना पाल के गीत 'सैंया मिले लरिकइयां मै का करूं' तथा 'हमार बलिया बीच बलमा भुलाई सजनी' दर्शकों-श्रोताओं द्वारा सराहे गए। लोक गायक, बालेश्वर यादव के शिष्य श्याम दीवाना ने 'हम कोयलरिया मा जाइब ऐ ललमुनियां की माई' इसी क्रम में शुभ डांस एकेडमी के बच्चों ने वन-टू-थ्री-फोर तथा सारी-सारी जैसे आकर्षक गीत प्रस्तुत किए। शैडो रीमिक्स डांस ग्रुप द्वारा प्रस्तुत 'क्योंकि तुम ही हो मेरी जिंदगी' और 'कमरिया तेरी लालपाप लागे लू' में आकाश गुप्ता का अभिनय श्रेष्ठ था।

विभिन्न सरकारी विभागों और देश के कई प्रांतों से आए स्टाल महोत्सव की शोभा बढ़ा रहे हैं। मीडिया प्रभारी राजकिशोर पांडे प्रहरी ने बताया कि छह फरवरी को होने वाली चित्रकला का विषय 'एड्स नियंत्रण' तथा वाद-विवाद प्रतियोगिता का विषय 'महिलाओं की भागीदारी के बिना देश का विकास संभव नहीं' है। पूरे कार्यक्रम भर अध्यक्ष विनोद सिंह, उपाध्यक्ष एनबी सिंह, डॉ. शैलेंद्र वर्मा, विश्वनाथ बाजपेई आदि संयोजक मंडल के सदस्य उपस्थित रहे।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर