यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 13, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Lakhimpur News: देवी-देवताओं के खिलाफ अभद्र टिप्पणी, गांव में तनाव; तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Lakhimpur News उत्तर प्रदेश के लखीमपुर जिले के गांव के बाहर मंदिर पर जल चढ़ाने जा रहे लोगों के साथ ...और पढ़ें

संवादसूत्र, मोहम्मदी (लखीमपुर): उत्तर प्रदेश के लखीमपुर जिले के गांव के बाहर मंदिर पर जल चढ़ाने जा रहे लोगों के साथ समुदाय विशेष के युवकों द्वारा अभद्र टिप्पणी करने पर लोगों ने आपत्ति जताते हुए तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
गांव में तनाव का माहौल
ग्राम बस्तौली निवासी सोनपाल ने बताया कि 12 अगस्त दोपहर दो बजे गांव के बाहर जल चढ़ाने जा रहे थे। गांव के शादाब, सद्दाम व ताज मोहम्मद ने देवी देवताओं के विरुद्ध अभद्र भाषा का प्रयोग किया, जिससे गांव में तनाव पैदा हो गया।
मोहम्मदी सीओ अरविंद वर्मा का कहना है कि कुछ अराजक तत्वों ने पहले गलत तहरीर देकर माहौल बिगाड़ना चाहा। मौके पर जांच की तो पता चला कि आरोपित वहां पर थे ही नहीं। तहरीर बदलकर कार्रवाई की जा रही है। वहीं इंस्पेक्टर अंबर सिंह का कहना है कि तीन आरोपितों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
