Move to Jagran APP

Lakhimpur News: फंदे से लटका मिला किशोरी का शव, दो युवकों पर अश्लील वीडियो बनाकर दुष्कर्म करने का आरोप

परिजनों का कहना है कि दुष्कर्म होने और अश्लील वीडियो बनाने की तहरीर पुलिस को दी गई थी लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। परिजनों का आरोप है कि इसी रंजिश में आरोपितों ने किशोरी को फंदे से लटका दिया।

By Dharmesh Kumar ShuklaEdited By: Shivam YadavPublished: Mon, 01 May 2023 01:12 AM (IST)Updated: Mon, 01 May 2023 01:12 AM (IST)
Lakhimpur News: फंदे से लटका मिला किशोरी का शव, दो युवकों पर अश्लील वीडियो बनाकर दुष्कर्म करने का आरोप
फंदे से लटका मिला किशोरी का शव, दुष्कर्म की आशंका

लखीमपुर, जागरण टीम: सदर कोतवाली क्षेत्र में एक किशोरी का शव उसी के घर में पंखे से लटका मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक किशोरी के घर वालों ने दो युवकों पर दुष्कर्म करने और अश्लील वीडियो बनाने का आरोप लगाया है। 

loksabha election banner

परिजनों का कहना है कि दुष्कर्म होने और अश्लील वीडियो बनाने की तहरीर पुलिस को दी गई थी, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। परिजनों का आरोप है कि इसी रंजिश में आरोपितों ने किशोरी को फंदे से लटका दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह हैंगिंग बताई गई है।

सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली एक 16 वर्षीय किशोरी का शव शनिवार की शाम उसी के घर में फांसी के फंदे पर लटकता हुआ परिवार वालों ने देखा तो उनमें चीख पुकार मच गई। आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। परिवार वालों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव नीचे उतरवाया। 

मां ने बताया कि आठ मार्च को उसकी बेटी के साथ दो युवकों ने दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो भी बनाया था। महिला का कहना है कि उसने पुलिस को तहरीर दी थी, लेकिन उस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। तभी से आरोपी उससे रंजिश मानने लगे थे। 

आरोप है कि उसी रंजिश में 29 अप्रैल की शाम उनकी बेटी के पंखे से लटका दिया गया। महिला जब काम से वापस घर पहुंची तो उसको घटना की जानकारी हुई। 

प्रभारी निरीक्षक सदर चंद्रशेखर सिंह ने बताया कि किशोरी का शव उसी के घर में पंखे से लटकता हुआ मिला है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण हैंगिंग बताया गया है। पुलिस को अभी तक कोई तहरीर नहीं दी है। मामले की छानबीन की जा रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.