यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 07, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Lakhimpur Kheri: लखीमपुर में नाबालिग लड़कियों की हत्या मामले में सुनवाई पूरी, 11 अगस्त को आएगा फैसला
लखीमपुर खीरी के निघासन थाना क्षेत्र में 14 सितंबर को अनुसूचित जाति की दो नाबालिग लड़कियों के शव पेड़ पर ...और पढ़ें

HighLights
- आरोपितों के खिलाफ 14 दिनों में दाखिल हुई थी चार्जशीट
- घटना में दर्ज हुए 43 गवाहों के बयान
लखीमपुर खीरी, जागरण संवाददाता। निघासन में दो नाबालिग लड़कियों की हत्या के मामले में मुकदमे की सुनवाई एडीजे की अदालत में सोमवार को पूरी हो गई है। दोनों पक्ष की सुनवाई के बाद कोर्ट ने 11 अगस्त को फैसले की तिथि तय की है।
दो नाबालिग लड़कियों के शव पेड़ पर लटकते मिले थे
लखीमपुर खीरी के निघासन थाना क्षेत्र में 14 सितंबर को अनुसूचित जाति की दो नाबालिग लड़कियों के शव पेड़ पर लटकते मिले थे। लड़कियों की मां की तहरीर पर छोटू और तीन अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था। विवेचना के दौरान पता चला कि घटना में छह लोग शामिल थे।
Azamgarh Shreya Tiwari Case: आजमगढ़ का वो मामला, जिसके कारण पूरे यूपी के टीचरों में है आक्रोश
एडीजे पॉक्सो की अदालत में मुकदमे की सुनवाई नियमित की गई
एसआइटी ने मामले की तेजी से विवेचना करते हुए 14 दिन में जुनैद, सुहेल, हफीजुर्रहमान, छोटू, आरिफ और कमरुद्दीन के खिलाफ 116 पेज के आरोप पत्र के साथ 500 पेज की केस डायरी दाखिल की थी। इस दौरान 43 गवाहों के बयान भी दर्ज किए गए। एडीजे पॉक्सो की अदालत में मुकदमे की सुनवाई नियमित की गई।
