Move to Jagran APP

'गैर भाजपा सरकारों में सिर्फ भ्रष्टाचार हुआ'

बुआ-बप्पा व खुद के मुख्यमंत्री रहते जितना विकास नहीं हुआ। उससे कही ज्यादा विकास बीते सालों में हुआ है। मंच से सम्बोधन में बोलते हुए विजय संकल्प रैली के दौरान मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि काँग्रेस सरकार में सिर्फ भ्रष्टाचार हुआ है। कार्यक्रम का संचालन विनोद लोधी ने किया।

By JagranEdited By: Published: Sun, 24 Mar 2019 11:01 PM (IST)Updated: Sun, 24 Mar 2019 11:01 PM (IST)
'गैर भाजपा सरकारों में सिर्फ भ्रष्टाचार हुआ'
'गैर भाजपा सरकारों में सिर्फ भ्रष्टाचार हुआ'

लखीमपुर : उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि सूबे में बीते डेढ़ दशक में जो विकास का पहिया रुका हुआ था, उसे भाजपा शासन ने फिर से चला दिया है। उन्होंने ये बातें रविवार को निघासन में आयोजित विजय संकल्प रैली को संबोधित करते हुए कहीं। उन्होंने कहा कि गैर भाजपा सरकारों के कार्यकाल में सिर्फ भ्रष्टाचार हुआ है।

loksabha election banner

कस्बे के जिला पंचायत इंटर कॉलेज के मैदान में आयोजित रैली में डिप्टी सीएम ने कहा कि केंद्र में कांग्रेस के शासन में भ्रष्टाचार के अलावा कुछ नहीं हुआ है। जबकि भाजपा की केंद्र सरकार ने जन धन योजना के खाते खुलवाकर केंद्र व प्रदेश की प्रत्येक योजना का शत-प्रतिशत धन आम जनता के खाते में भेजने का प्रबंध किया। उन्होंने कहा कि जितना काम योगी सरकार ने अपने दो साल के कार्यकाल में किया है, उतना काम पहले की सपा व बसपा सरकारें मिलकर नहीं कर सकी थीं। वहीं प्रधानमंत्री मोदी ने 2014 से एक दिन की भी छुट्टी नहीं ली। पूरे पांच साल देश के हित में काम किया है। यह भी विपक्षी दलों को बर्दाश्त नहीं हो रहा है। भारतीय जवानों ने जिस बहादुरी से आतंकी कैंपों को नष्ट किया, इस पर सभी देशवासियों को गर्व है, लेकिन देश के कुछ राजनीतिक दलों के लोगों को इस पर भी शक है। उन्होंने कहा कि सपा, बसपा और कांग्रेस 2014 का लोकसभा और 2017 का विधानसभा चुनाव अकेले लड़े थे, लेकिन 2019 में प्रधानमंत्री मोदी का सामना अकेले करने की हिम्मत नहीं कर पा रहे हैं। कार्यक्रम को सांसद अजय मिश्रा टेनी, दयाशंकर मौर्य, राजराजेश्वर सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष लोकेंद्र प्रताप सिंह ने भी संबोधित किया। इस दौरान शामू पांडेय, शशांक वर्मा, उत्तम मिश्रा, मंजू त्यागी, दरोगा सिंह, देवेंद्र चतुर्वेदी, अशोक चौधरी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन विनोद लोधी ने किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.