यातायात माह के दौरान भी फर्राटा भर रहे जुगाड़ वाहन
लखीमपुर : एक तरफ जिले में यातायात माह मनाया जा रहा है। यातायात को सुरक्षित करने के लिए ल
लखीमपुर : एक तरफ जिले में यातायात माह मनाया जा रहा है। यातायात को सुरक्षित करने के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है और दूसरी तरफ शहर की सड़कों पर जुगाड़ वाहन तेजी से फर्राटा भर रहे हैं। यह दृश्य है शहर के कचहरी रोड का। जहां पर जिले के आला अफसरों का भी पूरे दिन आना-जाना लगा रहता है। शनिवार को यहां पर यह जुगाड़ वाहन फर्राटा भरता देखा गया। इतना ही नहीं इस सड़क पर दिन में दो-तीन इस तरह से वाहन निकलते रहते हैं, लेकिन कमाल की बात है कि कचहरी रोड पर ही प्रशासन की निगाह तक नहीं पड़ती। शहर के किसी मार्ग पर चले जाइए, दिन में ऐसे अनेक वाहन आपको आते-जाते दिख जाएंगे जो नियम कानूनों को धता बताकर चलाए जा रहे हैं। जिनमें ओवर स्पीड और ओवरलो¨डग की बात तो आम है। ओवर लो¨डग देखनी है तो गांधी विद्यालय के निकट टैक्सी स्टैंड पर चले जाइए, जहां बाहर सवारियां लटकाते हुए मैजिक गाड़िया दिख जाएंगी। इसके अलावा शहर के प्रमुख मार्गों पर ट्रिप¨लग करते दुपहिया वाहन भी आम हैं। जिसमें ज्यादातर युवा वर्ग है। इसी तरह यह जुगाड़ वाहन भी है जो कचहरी रोड के आसपास से लेकर मेला मैदान रोड पर भी दिखाई देते हैं।