विवाह के बंधन में बंधे 227 नवयुगल
लखीमपुर : 108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ सर्वधर्म आदर्श सामूहिक विवाह समारोह के अंतिम दिन 227 जोड
लखीमपुर : 108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ सर्वधर्म आदर्श सामूहिक विवाह समारोह के अंतिम दिन 227 जोड़े विवाह के बंधन में बंध गए। इसमें पांच जोड़े मुस्लिम समुदाय एवं एक सिख समुदाय के थे। दहेज रहित इस सामूहिक विवाह में उपहार सरकार की ओर से दंपतियों को दिए गए। इसमें 20 दंपतियों ने सरकारी उपहार को भी स्वीकार नहीं किया। पूरी तरह से दहेज रहित विवाह की रस्म को निभाया है।
विवाह समारोह का आयोजन समाज कल्याण विभाग द्वारा किया गया। समारोह में शामिल होने पहुंचे मुख्य अतिथि सांसद अजय कुमार मिश्र टैनी व डीएम शैलेंद्र ¨सह ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया। गायत्री परिवार के लोगों ने उपहार आदि देकर सुखमय जीवन की कामना की। शुक्रवार प्रात: यज्ञ में लोगों ने पूर्णाहुति दी। पांच दिवसीय गायत्री महायज्ञ के अंतिम दिन मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह भी हुआ। डीएम शैलेंद्र कुमार ¨सह, सांसद अजय मिश्र टैनी व भाजपा जिला अध्यक्ष शरद बाजपेयी ने कार्यक्रम की शुरुआत कराई। समाज कल्याण विभाग की तरफ से 209 जोड़ों को बीस-बीस हजार रुपये की चेक व दस हजार रुपये कीमत के जेवर दिए गए। लोगों के सहयोग से भी घरेलू उपयोग की सामग्री उपहार स्वरूप दी गई। 17 विवाहित जोड़ों ने दहेज रहित शादी कर अनुदान लेने से मना कर दिया।
.........
यह भी हुए आयोजन
121 यज्ञोपवीत संस्कार, 51 विद्यारंभ संस्कार, 21 नामकरण संस्कार, 11 मुंडन संस्कार, 11 पुंसवन संस्कार कराए गए।
...........
समारोह में ये भी रहे शामिल
उत्तर प्रदेश शासन द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में शामिल होने के लिए मुख्य विकास अधिकारी रवि रंजन, समाज कल्याण अधिकारी ओपी ¨सह, उपजिलाधिकारी केशवनाथ गुप्त व पूर्ति निरीक्षक सुशील कुमार के अलावा सदर विधायक योगेश वर्मा, शशांक वर्मा, राज राजेश्वर प्रसाद ¨सह सहित बड़ी संख्या में लोग पहुंचे।