गोमती मित्र बनकर कर सकते हैं सहयोग
लखीमपुर) : गोमती सेवा समाज द्वारा गोमती संरक्षण अभियान के अंतर्गत मोहम्मदी मेला श्री रामलीला में लग
लखीमपुर) : गोमती सेवा समाज द्वारा गोमती संरक्षण अभियान के अंतर्गत मोहम्मदी मेला श्री रामलीला में लगाई गई चार दिवसीय फोटो प्रदर्शनी में गोमती नदी के विपरीत पहलुओं को तस्वीरों के माध्यम से दिखाया। जिसके बाद समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने गोमती बचाओ अभियान से गोमती मित्र के रूप में जुड़कर गोमती और पर्यावरण को बचाने के लिए हर संभव प्रयास करने की बात कही। गोमती बचाओ अभियान से गोमती मित्र बनकर समाज के विभिन्न वर्गों के लोग जुड़ रहे हैं। गोमती मित्र व गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड से सम्मानित यतीश शुक्ला ने गोमती सेवा समाज द्वारा गोमती नदी और पर्यावरण को बचाने के लिए चलाए जा रहे गोमती बचाओ अभियान के प्रयासों को अतुलनीय बताया। एसडीएम गोमती मित्र अरुण कुमार ¨सह ने फोटो प्रदर्शनी के माध्यम से समाज में फैली इस जागरूकता को देखते हुए कहा कि इस तरह की प्रदर्शनी गोमती नदी के किनारे लगने वाले मेलों सहित अन्य विभिन्न जगहों पर लगाई जानी चाहिए। जिससे लोगों को गोमती नदी की यथास्थिति के बारे में जागरूक किया जा सके।