आग से 1800 की नकदी समेत हजारों का नुकसान
लखीमप र: थाना क्षेत्र के जंगपुर गांव में आजाद के घर शाम अचानक आग लग जाने से एक घर जल गया।
By JagranEdited By: Published: Sun, 04 Nov 2018 09:44 PM (IST)Updated: Sun, 04 Nov 2018 09:44 PM (IST)
लखीमप र: थाना क्षेत्र के जंगपुर गांव में आजाद के घर शाम अचानक आग लग जाने से एक घर जल गया। घर में रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया। वहीं आग में दो मवेशी भी झुलस गए। जंगपुर गांव में शाम करीब साढे़ पांच बजे आजाद के घर में अचानक आग लग गई। आग जिस वक्त लगी उस वक्त घर के लोग खेतों पर काम करने गए थे। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। आग लगने से गृहस्थी का सारा सामान जलकर खाक हो गया। सिर्फ महिलाएं मौजूद थी। आग की लपटें देख ग्रामीण मौके पर पंहुचे और काफी मशक्कत से आग पर काबू पाया। घर में रखी 1800 रुपये की नगदी समेत हजारों का सामान जल गया। आग की चपेट में आकर दो भैंसें बुरी तरह झुलस गईं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें