Move to Jagran APP

सूड़ा में वन कर्मियों और शिकारियों के बीच फायरिग

अंधेरे का लाभ उठाकर भाग निकले शिकारी। सर्च अभियान के बाद भी कुछ नहीं हो सका बरामद। शिकारी नेपाली भी हो सकते हैं। मामले की जांच की जा रही है।

By JagranEdited By: Published: Sat, 20 Jun 2020 11:31 PM (IST)Updated: Sat, 20 Jun 2020 11:31 PM (IST)
सूड़ा में वन कर्मियों और शिकारियों के बीच फायरिग
सूड़ा में वन कर्मियों और शिकारियों के बीच फायरिग

लखीमपुर: दुधवा टाइगर रिजर्व की बनकटी रेंज में शिकारियों ने जंगल में घुसकर शिकार का प्रयास किया, लेकिन वनकर्मियों के पहुंच जाने से सफल नहीं हो सके। इस दौरान दोनों तरफ से फायरिग भी हुई, लेकिन शिकारी बचकर निकल गए। बाद में एसएसबी के साथ मिलकर जंगल में सर्च अभियान चलाया गया, लेकिन न तो कोई पकड़ में आया और न ही कुछ बरामद हो सका।

loksabha election banner

शुक्रवार रात करीब आठ बजे वन रक्षक रोहित कुमार अपने एक सहयोगी के साथ सूड़ा घाट के पास जंगल में गश्त कर रहे थे तो उन्हे उसी दौरान नेपाल की तरफ से कुछ लोगों के आने की आहट सुनाई दी। जिसपर टार्च जलाकर देखा तो दो लोग दिखाई दिए। जिसमें एक के हाथ में बंदूक और दूसरे के कंधे पर बोरे में भरी हुई कुछ चीज थी। उन दोनों ने उनका पीछा कर पकड़ने का प्रयास किया तो शिकारियों ने गोली चला दी। जिसपर रोहित ने भी एक फायर किया तो शिकारी भागने लगे। इस बीच बनकटी रेंजर आलोक कुमार व एसएसबी की सूड़ा टीम को मामले की जानकारी दी। एसएसबी व वन कर्मियों ने बाद में जंगल में सर्च अभियान चलाया, लेकिन कुछ मिला नहीं।

बनकटी रेंजर आलोक कुमार का कहना है कि शुक्रवार रात शिकारियों ने सरियापारा के पास जंगल में घुसकर शिकार करने का प्रयास किया था लेकिन, समय से वनकर्मियों के पहुंच जाने के कारण वे लोग सफल नहीं हो सके। क्योंकि सर्च अभियान के दौरान ऐसे कोई लक्षण नहीं मिले जिससे यह लगे कि किसी जानवर का शिकार किया गया है। शिकारी नेपाली भी हो सकते हैं। मामले की जांच की जा रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.