खीरी में कोरोना से पांचवी मौत, 67 पॉजिटिव मिले
लखीमपुर में 30 गोला में 15 मरीजों की पुष्टि। संक्रमित मरीजों में पिछले दो दिन के अंदर निघासन क्षेत्र के दो लोगों की मौत हो गई। इसके साथ 67 और मरीज बढ़ गए हैं।
लखीमपुर : खीरी जिले में कोरोना की रफ्तार न सिर्फ बढ़ रही है बल्कि, इससे मौतों का आंकड़ा भी तेजी से बढ़ रहा है। संक्रमित मरीजों में पिछले दो दिन के अंदर निघासन क्षेत्र के दो लोगों की मौत हो गई। इसके साथ 67 और मरीज बढ़ गए हैं। लखीमपुर में शहर में कोरोना मरीजों की बाढ़ आ गई है। रविवार को लखीमपुर में 30, गोला में 15, धौरहरा में पांच मरीज पाए गए हैं।
डीएम शैलेंद्र सिंह ने बताया कि रविवार को 520 रिपोर्ट मिली। इसमें 61 पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके अलावा छह पॉजिटिव रिपोर्ट प्राइवेट लैब से आई है। मरने वाले मरीजों में एक निघासन क्षेत्र के सुधना बरसोला का है। वह पैर में फोड़े की समस्या से ग्रसित था। जिसका इलाज एक निजी चिकित्सालय से करा रहा था। ऑपरेशन से पूर्व चिकित्सक की सलाह पर कोविड जांच कराई गई। जिसमें वह पॉजिटिव पाया गया। इसके बाद मंडलीय चिकित्सालय हरदोई भेजा गया। हालत बिगड़ने पर केजीएमसी भेजा गया। जहां उसकी मौत हो गई। दूसरा मृतक ग्राम बैलहा 25 वर्षीय युवक पेट में चोट से परेशान था। जांच में उसकी पॉजिटिव रिपोर्ट लखनऊ की लैब से आई थी। बताया जा रहा मारपीट के कारण एक सप्ताह पूर्व पेट में चोट लगी थी। जिला अस्पताल में उसकी आंत फटी होने की आशंका जताते हुए केजीएमयू लखनऊ भेजा गया लेकिन, वह भाग कर निघासन पहुंच गया। बाद में उसे कोविड केयर सेंटर जगसड़ के लिए भेजा गया जहां उसकी मौत हो गई। रविवार को आई रिपोर्ट में तहसील सदर के पंडितपुरवा में एक, मेला मैदान में तीन, काशीनगर में पांच, गंगोत्री नगर, बाबूराम सर्राफ नगर, राजगढ़ में एक-एक, वाजपेयी कॉलोनी में दो, नई बस्ती,
कुढ़ैया, रामनगर, नौरंगाबाद, हाथीपुर, ममता होटल, पंजाबी कॉलोनी, शास्त्री नगर और एलपीएस के बगल में एक-एक मरीज मिले हैं। शिव कॉलोनी और ग्राम सुंदरलालपुरवा में तीन-तीन, बहादुर नगर में एक, पुलिस लाइंस में दो, ऑफीसर कॉलोनी, कपूरथला, खीरी टाउन, ग्राम अटकोहना, खोरिया, बसहा भूड़, सरदारनगर सैधरी, कैमासुर और गुटैयाबाग में एक-एक मरीज मिले हैं। गोला के भारत भूषण कॉलोनी, पश्चिमी दीक्षिताना में दो-दो, राजेंद्र नगर, सिकंदराबाद, अलीगंज रोड पर एक-एक मरीज पाए गए हैं। गोला में तीन पुलिसकर्मी भी पॉजिटिव पाए गए हैं। ग्राम कुकरा में दो, बांकेगंज में दो एएनएम और बेदाखेड़ा में एक फॉरेस्ट कर्मी कोरोना की चपेट में आया है। धौरहरा के ग्राम भटपुरवा में पांच पॉजिटिव मरीज पाए गए हैं। पलिया के माहीगिरान, सुभाष नगर और चंदनचौकी में एक-एक मरीज मिले हैं। मितौली के ग्राम बाछेपारा व मुरलीगंज में एक-एक पॉजिटिव मिले हैं। इसके अलावा प्राइवेट लैब से दो अन्य रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इस तरह जिले में अब तक कुल 518 पॉजिटिव केस मिल चुके हैं। इनमें 267 पॉजिटिव स्वस्थ होकर डिस्चार्ज कर दिए गए हैं। जिले में कुल 246 एक्टिव केस हैं। एक दिन पहले मिलीं 20 पॉजिटिव रिपोर्ट शनिवार को 599 रिपोर्ट मिली थी, जिसमें कुल 20 पॉजिटिव मिले थे। इनमें तिकुनिया के सात व ग्राम पदुवा में एक मरीज पाया गया था। जबकि लखीमपुर शहर के ईदगाह में दो, द्वारिकापुरी में चार, संतोष नगर कॉलोनी व नई बस्ती मेन रोड पर एक-एक मरीज मिले। पलिया के मुहल्ला किसान व संपूर्णानगर में एक-एक मरीज पाए गए। गोला में मोहम्मदी रोड पर एक मरीज मिला। वहीं बेहजम में एक रिपोर्ट पॉजिटिव आई। जबकि नौ संक्रमित व्यक्ति पूर्ण रूप से स्वस्थ हुए।