नहीं रूका किसान आंदोलन, चंडीगढ़ एक्सप्रेस सहित पंजाब की ट्रेनों का निरस्तीकरण एक दिन और बढ़ा
पंजाब में चल रहे किसान आंदोलन के समाप्त न होने पर रेलवे ने फिलहाल अपनी ट्रेनो का निरस्तीकरण एक दिन और बढ़ा दिया है। हालांकि गुरुवार तक पंजाब के 29 किसान संगठनों से वार्ता के विफल होने पर इन ट्रेनों को अगले कुछ दिन और निरस्त किया जा सकता है।
लखनऊ, जेएनएन। पंजाब में चल रहे किसान आंदोलन के समाप्त न होने पर रेलवे ने फिलहाल अपनी ट्रेनो का निरस्तीकरण एक दिन और बढ़ा दिया है। हालांकि गुरुवार तक पंजाब के 29 किसान संगठनों से वार्ता के विफल होने पर इन ट्रेनों को अगले कुछ दिन और निरस्त किया जा सकता है। ट्रेन 02231 लखनऊ चंडीगढ़ एक्सप्रेस स्पेशल गुरुवार को निरस्त होगी। जबकि 02232 चंडीगढ़ लखनऊ एक्सप्रेस स्पेशल शुक्रवार को नही चलेगी। ट्रेन 04924 चंडीगढ़ गोरखपुर स्पेशल गुरुवार को लखनऊ रवाना नही होगी।
इस कारण ट्रेन 04923 गोरखपुर चंडीगढ़ स्पेशल शुक्रवार को लखनऊ नही आएगी। ट्रेन 03256 ट्रेन पाटलिपुत्र चंडीगढ़ एक्सप्रेस और 02332 जम्मू हावड़ा हिमगिरि एक्सप्रेस स्पेशल भी शुक्रवार को लखनऊ नही आएगी। वही रेलवे बीच रास्ते कई ट्रेनों को बीच रास्ते निरस्त करेगा। ट्रेन 03307 धनबाद फिरोजपुर गंगा सतलज एक्सप्रेस स्पेशल शुक्रवार सुबह अम्बाला पहुंचकर निरस्त हो जाएगी। जबकि ट्रेन 03308 गंगा सतलज एक्सप्रेस शुक्रवार को फिरोजपुर से अम्बाला के बीच निरस्त होगी। यह ट्रेन अम्बाला से ही लखनऊ की ओर रवाना होगी।।इसी तरह 04649 जय नगर अमृतसर सरयू यमुना एक्सप्रेस स्पेशल शुक्रवार को अम्बाला में निरस्त होगी। वही शुक्रवार को 04674 शहीद एक्सप्रेस स्पेशल अमृतसर की जगह अम्बाला से लखनऊ की ओर आएगी। ट्रेन 02237 वाराणसी जम्मू बेगमपुरा एक्सप्रेस स्पेशल गुरुवार को रवाना होकर शुक्रवार तड़के सहारनपुर में निरस्त कर दी जाएगी। वापसी में बेगमपुरा एक्सप्रेस स्पेशल शुक्रवार को सहारनपुर से चलेगी। ट्रेन नम्बर 05909 डिब्रूगढ़ अमृतसर एक्सप्रेस को रोहतक, भिवानी और हिसार होकर चलाया जाएगा।