Move to Jagran APP

महिला से कलेक्ट्रेट परिसर में छेड़छाड़

जासं, लखीमपुर : शहर की निवासी एक महिला से कलेक्ट्रेट परिसर में छेड़छाड़ किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने मामले की एफआइआर दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। शहर की निवासी एक महिला रविवार को अपने पुत्र की जमानत कराने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित एसडीएम कोर्ट गई थी। वहीं शाम करीब पांच बजे मुहल्ला महाराजनगर निवासी एक युवक अपने दो साथियों के साथ पहुंच गया और महिला पर गंदी फब्तियां कसते हुए अश्लील हरकते करने लगा। महिला के शोर मचाने पर वहां आसपास के लोग आ गए। इस पर तीनों आरोपित उसे जान से मार डालने की धमकी देते हुए भाग गए। पुलिस ने पीड़ित महिला की तहरीर पर घटना की एफआइआर दर्ज करके तफ्तीश शुरू कर दी है।

By JagranEdited By: Published: Mon, 21 Jan 2019 11:09 PM (IST)Updated: Mon, 21 Jan 2019 11:09 PM (IST)
महिला से कलेक्ट्रेट परिसर में छेड़छाड़
महिला से कलेक्ट्रेट परिसर में छेड़छाड़

लखीमपुर : शहर की निवासी एक महिला से कलेक्ट्रेट परिसर में छेड़छाड़ किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने मामले की एफआइआर दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

loksabha election banner

शहर की निवासी एक महिला रविवार को अपने पुत्र की जमानत कराने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित एसडीएम कोर्ट गई थी। वहीं शाम करीब पांच बजे मुहल्ला महाराजनगर निवासी एक युवक अपने दो साथियों के साथ पहुंच गया और महिला पर गंदी फब्तियां कसते हुए अश्लील हरकते करने लगा। महिला के शोर मचाने पर वहां आसपास के लोग आ गए। इस पर तीनों आरोपित उसे जान से मार डालने की धमकी देते हुए भाग गए। पुलिस ने पीड़ित महिला की तहरीर पर घटना की एफआइआर दर्ज करके तफ्तीश शुरू कर दी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.