कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर किया प्रदर्शन
-उत्तर प्रदेश में कर्मचारी शिक्षक संयुक्त मोर्चा व राज्य
लखीमपुर: राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद व इप्सेफ के आह्वान पर कर्मचारियों ने काला-फीता बांधकर अपना विरोध प्रदर्शन किया। मांग की कि जनवरी, जुलाई 2020 और जनवरी 2021 में देय मंहगाई भत्ते की किश्तों पर लगी रोक तत्काल हटाई जाए तथा नगर प्रतिकर भत्ता समेत छह अन्य भत्तों की बहाली की जाए।
लखनऊ मंडल अध्यक्ष रविकांत वर्मा ने कहा कि जब देश में आवश्यक वस्तुओं की कीमतें आसमान छू रही हैं तो मंहगाई भत्ते को फ्रीज करने का निर्णय अन्यायपूर्ण और मनमाना है, जो सभी लोकतांत्रिक मानदंडों के विरूद्ध है। ऐसा सामंती युग में होता था।
राज्य सरकारों द्वारा की गई कटौती में उत्तर प्रदेश सबसे आगे खड़ी दिखाई दे रही है। सरकार का यह तुगलकी आदेश है। इससे प्रदेश के कर्मचारियों का मनोबल बुरी तरह प्रभावित हुआ है। राज्य कर्मचारी परिषद के अध्यक्ष महंत सिंह ने कहा कि केंद्र के कर्मचारियों और पेंशनरों का मंहगाई भत्ता जल्द बहाल किया जाए। प्रदर्शन में चिकित्सा, वन विभाग समेत तमाम विभागों के कर्मचारी शामिल हुए।