Move to Jagran APP

हाथियों ने बर्बाद कर दी किसानों की ढाई एकड़ फसल

की रात में हाथियों के झुंड ने किसानों की ढाई एकड़ गन्ने की फसल तहस नहस कर दी। किसानों को हजारों का नुकसान हुआ है। भगवंतनगर के गन्ना किसानों के खेत में खड़ी गन्ने की फसल इस समय लहलहा रही है। रात में आए हाथियों के झुंड ने उनकी फसल को रौंद दिया जिससे फसल बर्बाद हो गई। किसानों ने सुबह जब फसल देखी तो उन्हे हाथियों के आने का पता चला।

By JagranEdited By: Published: Sat, 13 Jul 2019 10:45 PM (IST)Updated: Sat, 13 Jul 2019 10:45 PM (IST)
हाथियों ने बर्बाद कर दी किसानों की ढाई एकड़  फसल
हाथियों ने बर्बाद कर दी किसानों की ढाई एकड़ फसल

लखीमपुर: गुलरा वन चौकी से सटे गांव भगवंतनगर में वन विभाग की लापरवाही के कारण आए दिन हाथियों का झुंड किसानों की फसलों को बर्बाद कर रहा है। शुक्रवार की रात में हाथियों के झुंड ने किसानों की ढाई एकड़ गन्ने की फसल तहस नहस कर दी। किसानों को हजारों का नुकसान हुआ है। भगवंतनगर के गन्ना किसानों के खेत में खड़ी गन्ने की फसल इस समय लहलहा रही है। रात में आए हाथियों के झुंड ने उनकी फसल को रौंद दिया जिससे फसल बर्बाद हो गई। किसानों ने सुबह जब फसल देखी तो उन्हे हाथियों के आने का पता चला। किसानों ने मामले की सूचना वन विभाग को दे दी है पर वन विभाग का कोई अधिकारी व कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा है। गन्ना किसान शिवराज राठौर, सुनील कुमार, लालता प्रसाद, तुलसीराम, इतवारी, समबारी, राम बहादुर, दौलतराम, दीनबंधु, बिहारी, रामकिशुन आदि के गन्ने की फसल हाथियों ने बर्बाद की है। लगातार जंगली हाथियों के कहर से परेशान किसानों में वन विभाग के खिलाफ रोष है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.