दिल्ली से लौटे भाई-बहन मिले कोरोना पॉजिटिव
मैगलगंज के औरंगाबाद के रहने वाले हैं दोनों क्वारंटाइन किए गए
लखीमपुर: कोरोना संक्रमण के नए मामले में दिल्ली से लौटे भाई-बहन पॉजिटिव पाए गए हैं। दोनों ग्राम औरंगाबाद, थाना मैगलगंज के रहने वाले हैं। रिपोर्ट आने से पहले दोनों को होम क्वारंटाइन किया गया था। प्रशासन ने भाई-बहन को नकहा के जगसड़ स्थित कोविड 19 अस्पताल में भर्ती करा दिया है।
अधिकारियों को मिली 83 लोगों की रिपोर्ट में 81 निगेटिव आई हैं। इसी के साथ कोविड केयर सेंटर, जगसड़ में भर्ती एक संक्रमित की रिपोर्ट निगेटिव आई है। जिसे स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया। बताते चलें कि जिले में अब तक कुल 71 पॉजिटिव केस मिल चुके हैं, इनमें 54 पॉजिटिव व्यक्ति पूर्ण रूप से स्वस्थ होकर डिस्चार्ज कर दिए गए हैं। जबकि मौजूदा समय में 17 एक्टिव केस हैं। डीएम शैलेंद्र सिंह ने बताया कि संक्रमण के मामलों पर नजर रखी जा रही है। होम क्वारंटाइन लोगों की निगरानी कर रही टीमों से प्रतिदिन रिपोर्ट ली जा रही है।