बदली-बारिश संग फिर लौटी ठंड
सुबह से ही आज बदली और बारिश का माहौल रहा। जिससे जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया।
लखीमपुर : गुरुवार को मौसम एकदम से बदल गया। सुबह से आसमान में बादल छाए रहे। तेज ठंडी हवाओं के साथ रुक-रुक कर कई बार फुहार भी पड़ी। मौसम का पारा करीब सात डिग्री नीचे आ गया। अधिकतम तापमान 18.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। सुबह से पूरे दिन धूप नहीं निकली और ठंडी हवाएं चलने से एक बार फिर सर्दी बढ़ गई।
बीते करीब चार दिन से तेज धूप निकलने के कारण मौसम का जो पारा 25 डिग्री सेल्सियस पर चला गया था, वह एकदम नीचे आ गया। गुरुवार को सुबह से बादल छाए रहे और ठंडी हवा चलती रहीं। दिन चढ़ने के साथ-साथ ऐसा लगा कि कुछ समय के लिए मौसम साफ हो जाएगा, लेकिन दोपहर होते-होते आसमान में घने काले बादल घिर आए। उसके बाद करीब एक बजे से रुक-रुक कर बारिश शुरू हो गई, जो कि पूरे दिन होती रही। लोगों को मौसम साफ होने से काफी उम्मीदें जगी थी। ठंड भी कम हुई थी। अब खेतों में खड़ी फसलों को लेकर किसान भी ¨चतित हैं। एक बार फिर बारिश ने किसानों के माथे पर ¨चता की लकीरें खींच दी है। किसानों का मानना है कि खेतों में खड़ी लाही और सरसों की फसल खराब हो सकती है। बारिश होने से गुरुवार को बोर्ड परीक्षा देकर निकले परीक्षार्थी भी सड़कों पर भीगते नजर आए। बाजार में भी खरीदारी करने गए लोग दुकानों के छज्जे के नीचे या पेड़ों के नीचे पानी से बचने की कोशिश करते दिखाई दिए।
पलियाकलां : तराई में एक बार फिर मौसम ने करवट ली। कुछ दिनों से निकल रही धूप के बीच गुरुवार को आसमान में काले बादल छा गए। दोपहर बाद जमकर बारिश हुई, जो शाम तक लगातार जारी रही। इससे ठंड में इजाफा हुआ, जबकि सड़कों पर जलभराव की समस्या भी खड़ी हो गई। इस बारिश से आम में आया ताजा-ताजा बौर प्रभावित होने की आशंका बढ़ गई है। जिससे आम की बागवानी करने वाले ¨चतित हैं। हालांकि बारिश से गेहूं और सब्जियों की फसलों को लाभ पहुंचेगा। आशंका है कि आने वाले कुछ दिनों में भी बारिश होगी, इससे ठंड में इजाफा निश्चित तौर पर हो जाएगा।