हाईवे पर धड़ल्ले से दौड़ती गन्ना लोड डबल ट्रैक्टर ट्रॉली
संवादसूत्र भीरा (लखीमपुर) एआरटीओ कार्यालय की अनदेखी के चलते हाईवे पर धड़ल्ले से गन्ना लोड डबल ट्रैक्टर ट्रॉली दौड़ने से दुर्घटनाओं का खतरा पैदा होने लगा है।
लखीमपुर: एआरटीओ कार्यालय की अनदेखी के चलते हाईवे पर धड़ल्ले से गन्ना लोड डबल ट्रैक्टर ट्रॉली दौड़ने से दुर्घटनाओं का खतरा पैदा होने लगा है। जबकि डबल ट्रैक्टर ट्रॉली पर जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक की तरफ से रोक है। चीनी मिलों को गन्ना आपूर्ति के लिए प्रशासन की ओर से एक ट्रैक्टर ट्रॉली पर मानक के अनुरूप गन्ना ले जाने का निर्देश हैं लेकिन, यहां ऐसा नहीं हो पा रहा। जिसके परिणाम स्वरूप पलिया, मैलानी, लखीमपुर-भीरा हाईवे पर डबल ट्रैक्टर ट्रॉली में ओवरलोडिग कर चीनी मिलों को गन्ने की आपूर्ति की जा रही है। जिसके कारण गुजरते अन्य वाहनों के साथ पैदल चलने वाले लोगों को दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है। ऐसे में भीड़भाड़ युक्त आबादी में स्कूली बच्चों के साथ महिलाओं वृद्धों को सड़क पार करते समय आए दिन दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस मामले में नागरिकों ने डीएम एवं एसपी से इन पर रोक लगाने की मांग की है।