मनाई गई पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती
संवादसूत्र लखीमपुर पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न राजीव गांधी की जयंती कांग्रेस कार्यालय पर मनाई गई। जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा मंगलवार को कांग्रेस भवन पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित करने के बाद गोष्ठी का आयोजन हुआ।
लखीमपुर: पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न राजीव गांधी की जयंती कांग्रेस कार्यालय पर मनाई गई। जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा मंगलवार को कांग्रेस भवन पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित करने के बाद गोष्ठी का आयोजन हुआ। निर्वतमान जिला अध्यक्ष राघवेंद्र बहादुर सिंह ने उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि राजीव ने अपने प्रधानमंत्रित्व काल में देश हित में अनेको नेक कार्य कर देश को मजबूती प्रदान की। 18 वर्ष की आयु में युवाओं को मताधिकार का अधिकार दिया। ये उनकी दूर ²ष्टि सोच का परिणाम है। जो आज हर जिले में जवाहर नवोदय विद्यालय में लाखों बच्चे पढ़ रहे हैं। पंचायती राज के अंदर करीब 35 लाख से अधिक सदस्य बनकर जनता प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। आइजीएनओ यू कॉलेज स्कूलों के माध्यम से करोड़ो बच्चे पढ़कर अपना भविष्य सुधार रहे हैं। डिजिटल इंडिया के तहत करोड़ों लोगों को डिजिटल पोर्टल टीवी मोबाइल जैसे क्षेत्रों में रोजगार दिलाया। जिले के प्रमुख चिकित्सक डॉ. रवि त्रिवेदी ने कहा कि रजीव गांधी के दूर ²ष्टि का परिणाम है जिन्होंने भारतीय दूर संचार नेटवर्क के लिए लेटर पार्ट डेवलपमेंट ऑफ टेलीमैटिक्स की स्थापना की शहर लेकर गांव तक दूर संचार का जाल बिछाया गया। उसका परिणाम आज दुनिया में हम सबसे बड़े देश है। डिजिटल मार्केटिग में शामिल हैं। कांग्रेस प्रवक्ता रवि तिवारी ने बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय रजीव गांधी की 75वीं जयंती पर जिला कांग्रेस कमेटी जिले पर एक समान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में उपस्थित रमाकांत गुप्ता, संजय गोस्वामी, हफीज खां, दीपक वाजपेयी, प्रदुम्न मिश्रा, रविप्रताप सिंह, गुरूमीत सिंह भुल्लर, रियाज अहमद, अब्दुल बारी, देवेंद्र कुमार पंकज कामिल कोमल सिंह, राजेंद्र गुप्ता, अंकुश पाल आदि मौजूद रहे।