समाज में नारी का सदैव ही महत्वपूर्ण योगदान: अनुपमा
संवादसूत्र लखीमपुर भारत विकास परिषद विवेकानंद शाखा का प्रांतीय महिला सम्मेलन सरस्वती पैलेस में आयोजित हुआ। इसमें अवध प्रांत की सभी 30 शाखाओं से 450 पदाधिकारियों व सदस्यों द्वारा सहभागिता की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जी.एन तिवारी एवं संचालन रूपम तिवारी ने किया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि बेसिक शिक्षा मंत्री अनुपमा जायसवाल एवं विशिष्ट अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष सुमन सिंह रही।
लखीमपुर : भारत विकास परिषद विवेकानंद शाखा का प्रांतीय महिला सम्मेलन सरस्वती पैलेस में आयोजित हुआ। इसमें अवध प्रांत की सभी 30 शाखाओं से 450 पदाधिकारियों व सदस्यों द्वारा सहभागिता की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जी.एन तिवारी एवं संचालन रूपम तिवारी ने किया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि बेसिक शिक्षा मंत्री अनुपमा जायसवाल एवं विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष सुमन सिंह रही। मंत्री अनुपमा ने नारी सम्मान एवं समाज में नारी की उपयोगिता की समीक्षा की। उन्होंने कहा समाज में नारी का महत्वपूर्ण योगदान है।
भारत विकास परिषद लखीमपुर खीरी की विवेकानन्द शाखा द्वारा अवध प्रांत का प्रांतीय महिला सम्मेलन सरस्वती लान में आयोजित कार्यक्रम में परिषद द्वारा खीरी निवासी व लोकमान्य शाखा की उपाध्यक्ष रानी भक्ति देवी (झंडी राज) को उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में पूरे अवध प्रांत के कई जिलों से भारत विकास परिषद की 30 शाखा के लगभग 200 सदस्य लखीमपुर में उपस्थित हुए। मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार की बेसिक शिक्षा मंत्री श्रीमती अनुपमा जयसवाल तथा विशिष्ठ अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सुमन सिंह, राष्ट्रीय संयुक्त महामन्त्री मुकेश जैन थे। अनुपमा जयसवाल ने बताया कि लगभग 12 वर्षो से इस संस्था की बहराइच शाखा की सदस्य हैं व महिला सम्मेलन होने से कार्यक्रम में शामिल हुई हूं।
कार्यक्रम में भाजपा नेता कुंवर राज राजेश्वर सिंह, इतेन्द्र वर्मा, विनोद शंकर अवस्थी (विनोद धौराहरा), डा. चंपा श्रीवास्तव , रीजनल मंत्री सुनीता रस्तोगी, पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिव शरन अस्थाना, उपदेश नारायण श्रीवास्तव , कुशा अस्थाना, मनोरमा सचान , प्रभा श्रीवास्तव , साधना सिंह सहित परिषद के अनेक वरिष्ट सदस्य एवं पदाधिकारी मौजूद रहे। संचालन प्रांतीय महिला संयोजिका श्रीमती रुपम तिवारी ने किया।
अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप