फन सिटी में बच्चों ने की खूब मस्ती
लखीमपुर कस्बे के विवेकानंद एकेडमी के बचों का दल बरेली में फन सिटी वाटर पार्क गया जहां पर भीषण गर्मी में बचों ने खूब मस्ती की। बचों ने फन सिटी वाटर पार्क के विभिन्न तरह के राइडर झूलों का भी आनंद लिया और जमकर मस्ती की। इसके बाद छात्र-छात्राओं का शहर के भ्रमण पर निकला जहां इसने कई ऐतिहासिक इमारतों का अवलोकन कर उनके बारे में अपने शिक्षकों से जानकारी की।
लखीमपुर: कस्बे के विवेकानंद एकेडमी के बच्चों का दल बरेली में फन सिटी वाटर पार्क गया, जहां पर भीषण गर्मी में बच्चों ने खूब मस्ती की। बच्चों ने फन सिटी वाटर पार्क के विभिन्न तरह के राइडर झूलों का भी आनंद लिया और जमकर मस्ती की। इसके बाद छात्र-छात्राओं का शहर के भ्रमण पर निकला जहां इसने कई ऐतिहासिक इमारतों का अवलोकन कर उनके बारे में अपने शिक्षकों से जानकारी की। इस दल का नेतृत्व स्कूल की प्रिसिपल जय प्रीत कौर वाइस प्रिसिपल कुलदीप सिंह ने किया। प्रबंधक अमनदीप सिंह ने बताया इस तरह के टूर बच्चों को जहां आनंदित करने के साथ शिक्षा के लिए नई ऊर्जा का काम करते हैं वहीं उनमें उल्लास का माहौल बनने के साथ शिक्षण कार्य में एक नई उमंग का संचार होता है । साथ ही बौद्धिक विकास पैदा होता है, वहीं खेल की भावना भी जागृत होती है।