Move to Jagran APP

वृद्ध एवं निराश्रित महिलाएं भेजी जाएंगी मथुरा

संवादसूत्र लखीमपुर खीरी सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों से वृद्ध एवं निराश्रित महिलाओं को तलाश कर मथुरा वृन्दावन भेजा जाना है। मथुरा में एक हजार शैय्या वाला कृष्ण कुटीर आश्रय सदन खोला गया है। इसमें अभी तक केवल 66 महिलाएं ही आश्रय पा रही हैं। कृष्ण कुटीर आश्रय सदन में महिलाओं के रहने और खाने की व्यवस्था की गई है। एक हजार क्षमता वाले इस महिला आश्रय सदन में पर्याप्त महिलाओं की व्यवस्था कराने के निर्देश दिए गए हैं। इसके लिए अब प्रदेश के विभिन्न जिलों में भिक्षा मांगकर जीवन यापन करने वाली निराश्रित वृद्ध महिलाओं को तलाश कर उन्हें वृंदावन मथुरा भेजा जाएगा। सरकार इन सभी सम्मानजनक जीवन देने के लिए प्रतिबद्ध है। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश महिला कल्याण निगम की महाप्रबंधक आरती श्रीवास्तव ने जिलाधिकारी को एक पत्र 1

By JagranEdited By: Published: Sun, 21 Apr 2019 11:18 PM (IST)Updated: Mon, 22 Apr 2019 06:20 AM (IST)
वृद्ध एवं निराश्रित महिलाएं भेजी जाएंगी मथुरा
वृद्ध एवं निराश्रित महिलाएं भेजी जाएंगी मथुरा

लखीमपुर : खीरी सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों से वृद्ध एवं निराश्रित महिलाओं को तलाश कर मथुरा वृंदावन भेजा जाना है। मथुरा में एक हजार शैय्या वाला कृष्ण कुटीर आश्रय सदन खोला गया है। इसमें अभी तक केवल 66 महिलाएं ही आश्रय पा रही हैं। कृष्ण कुटीर आश्रय सदन में महिलाओं के रहने और खाने की व्यवस्था की गई है। एक हजार क्षमता वाले इस महिला आश्रय सदन में पर्याप्त महिलाओं की व्यवस्था कराने के निर्देश दिए गए हैं। इसके लिए अब प्रदेश के विभिन्न जिलों में भिक्षा मांगकर जीवन यापन करने वाली निराश्रित वृद्ध महिलाओं को तलाश कर उन्हें वृंदावन मथुरा भेजा जाएगा। सरकार इन सभी सम्मानजनक जीवन देने के लिए प्रतिबद्ध है। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश महिला कल्याण निगम की महाप्रबंधक आरती श्रीवास्तव ने जिलाधिकारी को एक पत्र 18 अप्रैल 2019 को भेजा है। जिसमें कृष्ण कुटीर आश्रय सदन में निवास के लिए जरूरतमंद एवं पात्र महिलाओं को तलाशकर भेजे जाने के लिए कहा गया है। डीएम ने इस बाबत में जिला प्रोबेशन अधिकारी को आवश्यक कार्रवाई के आदेश दिए है। महिला कल्याण निगम की महाप्रबंधक आरती श्रीवास्तव के मुताबिक वृद्ध एवं निराश्रित जरूरतमंद महिलाओं को नि:शुल्क आवासीय सुविधा के साथ-साथ उनके भोजन, चिकित्सा, जेब खर्च, वस्त्र और तीर्थस्थलों में भ्रमण आदि की सुविधा भी उपलब्ध कराई जा रही है। ओएसडी भारत सरकार महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने कृष्ण कुटीर वृंदावन मथुरा का भ्रमण 27 मार्च को किया था। जिसमें निरीक्षण के समय स्वीकृत क्षमता से काफी कम महिलाओं के पाए जाने पर चिता जताई थी। उन्होंने प्रदेश के सभी जिलों के डीएम व जिला प्रोबेशन अधिकारी को पत्र भेजकर इच्छुक वृद्ध महिलाओं को कृष्ण कुटीर आश्रय सदन में भेजे जाने का अनुरोध किया गया है। जिला प्रोबेशन अधिकारी संजय निगम ने बताया कि जिले में एक वृद्धाश्रम संचालित है। इच्छुक निराश्रित महिलाओं को तलाश कर मथुरा भेजने की व्यवस्था की जाएगी।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.