Move to Jagran APP

30299 किसानों के खातों में फसल क्षति का 12.11 करोड़ भेजा

खीरी के बाढ़ पीड़ितों से मुख्यमंत्री ने किया वर्चुअल संवाद। साथ ही उन्हें प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराई जा रही सहायता व राहत सामग्री के बारे में पूछा।

By JagranEdited By: Published: Thu, 22 Oct 2020 11:12 PM (IST)Updated: Thu, 22 Oct 2020 11:12 PM (IST)
30299 किसानों के खातों में फसल क्षति का 12.11 करोड़ भेजा
30299 किसानों के खातों में फसल क्षति का 12.11 करोड़ भेजा

लखीमपुर : गुरुवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने आवास पांच कालिदास मार्ग से वर्चुअल संवाद के जरिए खीरी के बाढ़ प्रभावित लोगों से जुड़े और उनसे सीधी बात की। साथ ही उन्हें प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराई जा रही सहायता व राहत सामग्री के बारे में पूछा। मुख्यमंत्री ने खीरी जिले के प्रभावित 30299 किसानों के बैंक खातों में एक क्लिक से फसल क्षति का 12.11 करोड़ मुआवजा भेज दिया।

loksabha election banner

एनआईसी में बाढ़ पीड़ितों ने उपलब्ध कराई गई राहत सामग्री को वरदान बताया। मुख्मंत्री ने उनसे प्रभावित कृषि योग्य भूमि के विषय में भी जानकारी की। फूलबेहड़ क्षेत्र के गांव जदीदपुरवा के बाढ़पीड़ित विष्णु बल्लभ राय ने सीमुख्यमंत्री के पूछने पर बताया कि उनकी 70 फीसद फसल का नुकसान हुआ था। उस संकट में प्रशासन ने खाद्यान्न किट सहित अन्य सहायता सामग्री और गांव में आने-जाने के लिए नाव का भी प्रबंध किया गया। मुआवजा राशि हस्तांतरित किए जाने के मौके पर मुख्यमंत्री ने किसानों को शुभकामनाएं दी। आश्वस्त किया कि केंद्र व प्रदेश सरकार किसानों के हित में पूरी तरह कार्य करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि किसानों को उपज का न्यूनतम समर्थन मूल्य मिले, यह प्रशासन की जिम्मेदारी है। किसानों का शोषण करने वालों से सख्ती से निपटा जाए। इस दौरान डीएम शैलेंद्र सिंह, एडीएम अरुण सिंह, एसडीएम सदर डॉ. एके सिंह, तहसीलदार सदर उमाशंकर त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.