Move to Jagran APP

बैठक में हुआ कार्यकारिणी का विस्तार

लखीमपुर : रविवार को ऑफिसर्स कॉलोनी कीरत नगर में अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा की बैठक क

By JagranEdited By: Published: Sun, 18 Nov 2018 09:59 PM (IST)Updated: Sun, 18 Nov 2018 09:59 PM (IST)
बैठक में हुआ कार्यकारिणी का विस्तार
बैठक में हुआ कार्यकारिणी का विस्तार

लखीमपुर : रविवार को ऑफिसर्स कॉलोनी कीरत नगर में अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा की बैठक का आयोजन किया गया। अध्यक्षता संगठन के प्रदेश अध्यक्ष हरिनाम बाबू मिश्रा ने की। प्रदेश अध्यक्ष ने जिला अध्यक्ष व नगर अध्यक्ष को उनके पद की जिम्मेदारी सौंपी। महासभा के प्रदेश अध्यक्ष ने सुशील कुमार पांडेय को अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा का जिला अध्यक्ष मनोनीत किया, जबकि नगर में इस दायित्व का निर्वहन करने के लिए अमित मिश्रा सोमू को चुना गया। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष ज्ञानप्रकाश वाजपेयी ने कहा कि संगठन आने वाले दिनों में ब्राह्मण समाज को एक माला में पिरोकर मजबूत शक्ति के रूप में उभरेगा। उन्होंने कहा कि जल्दी ही संगठन की तहसील व ब्लॉक स्तर की इकाइयां गठित की जाएंगी। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों से आग्रह किया कि वह नित्य प्रति समाज के उत्थान के लिए अपने सामाजिक कर्तव्य का निर्वहन करते हुए संगठन को आगे बढ़ाएं। इस मौके पर संगठन के जिला अध्यक्ष सुशील पांडेय, कृष्ण बाबू तिवारी, अशोक दीक्षित, राकेश मिश्रा, रामदेव शुक्ला, नंद किशोर शुक्ला, पुनीत शुक्ला प्रकाश मिश्रा, प्रेम बाजपेई अशोक बाजपेई, राज कुमार शुक्ला, शशांक शुक्ला मोनू कमल मिश्रा, राजीव अवस्थी राजीव मिश्रा, अजय द्विवेदी, कौशल तिवारी, दिनेश अवस्थी मौजूद रहे। बैठक का संचालन अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष ज्ञानप्रकाश बाजपेई ने किया।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.