दुधवा के आश्चर्य पुस्तक का हुआ विमोचन
ओमप्रकाश लिखित दुधवा के आश्चर्य किताब का आज विमोचन किया गया है। इसमें दुधवा से जुड़े कई अहम जानकारियां है।
लखीमपुर : दुधवा टाइगर रिजर्व के पलिया मुख्यालय पर दुधवा के आश्चर्य नामक पुस्तक का विमोचन किया गया। मुख्य वन संरक्षक व फील्ड निदेशक संजय पाठक ने विमोचन करते हुए पुस्तक के लेखक ओमप्रकाश सुमन की सराहना की। दुधवा के आश्चर्य पुस्तक दुधवा पर जानकारी देने वाली एक पुस्तक है जो पर्यावरण से भी संबंधित है। इस पुस्तक में दुधवा की प्रगति के सोपान, दुधवा का नाम कैसे पड़ा दुधवा तथा यहां पाए जाने वाले वन्यजीव हाथी, बाघ, गैंडा, हिरन आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई है।
क्षेत्र में जंगल के पास बसे हुए गांव के निवासी कैसे अपना जीवन यापन करते हैं। इस पुस्तक में इसका भी विस्तार से जिक्र किया गया है। इस मौके पर एफडी ने कहा कि लेखक की इससे पहले भी हमारा दुधवा किताब प्रकाशित हो चुकी है उसमें कुछ बातें शेष रह गईं थीं जो इस पुस्तक में पूरी की गई हैं।