Move to Jagran APP

भाजपा के प्रदेश मंत्री ने लगाया झंडा और स्टीकर

मेरा परिवार भाजपा परिवार कार्यक्रम के तहत प्रदेश मंत्री व आईटी सेल गोंडा के प्रभारी अनूप गुप्ता ने अपने पैतृक निवास पर भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ झंडा व स्टीकर लगाया।

By JagranEdited By: Published: Fri, 15 Feb 2019 10:39 PM (IST)Updated: Fri, 15 Feb 2019 10:39 PM (IST)
भाजपा के प्रदेश मंत्री ने लगाया झंडा और स्टीकर
भाजपा के प्रदेश मंत्री ने लगाया झंडा और स्टीकर

लखीमपुर : मेरा परिवार भाजपा परिवार कार्यक्रम के तहत प्रदेश मंत्री व आईटी सेल गोंडा के प्रभारी अनूप गुप्ता ने अपने पैतृक निवास पर भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ झंडा व स्टीकर लगाया। प्रदेश में 30 लाख परिवार पदाधिकारी व एक करोड़ से ज्यादा सदस्य मेरा परिवार भाजपा परिवार अभियान में अपने घरों पर पार्टी का झंडा एवं स्टीकर लगाकर मोदी को पुन: देश का प्रधानमंत्री बनाने के लिए संकल्प बद्ध हो चुके हैं। भाजपा कार्यकर्ता जनजन के बीच 18 से 22 फरवरी तक बूथ चलो अभियान चलाते हुए जनसंपर्क करने का कार्य करेंगे तथा जनता जनार्दन के घर की कुंडी खटखटा कर उसे प्रसन्न चित्र करते हुए अबकी बार फिर मोदी सरकार बनाने का आग्रह करेंगे। इस अवसर पर ओयल मंडल के आयोजित कार्यक्रम में रानू गुप्ता जिला उपाध्यक्ष भारतीय जनता युवा मोर्चा, राकेश कुमार गुप्ता पूर्व सभासद एवं मंडल कोषाध्यक्ष ओयल मंडल, ओम नरायण शुक्ला ओयल मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा, नर्वदेश्वर शर्मा सोमू युवा मोर्चा मंडल महामंत्री ओयल मंडल, गोपेश नारायण ¨सह राजा भैया मंडल उपाध्यक्ष युवा मोर्चा , विवेक वर्मा मंडल उपाध्यक्ष ओयल, अनुरूप अवस्थी मंडल मंत्री युवा मोर्चा ओयल, रोशन लाल मंडल सदस्य युवा मोर्चा ओयल, प्रसून शुक्ला मंडल सदस्य एवं बूथ अध्यक्ष शिवाला एवं ठठेरन टोला ओयल, राजा अवस्थी पूर्व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद उत्तर प्रदेश आदि कार्यकर्ता गण मेरा परिवार भाजपा परिवार के अभियान के अंतर्गत उपस्थित रहे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.