Move to Jagran APP

अमेरिका की टीम ने लिया स्वास्थ्य कार्यों का जायजा

आंखों के स्वास्थ्य को लेकर भारत में सर्वे करने आई टीम ने जिला मुख्यालय पर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. मनोज अग्रवाल के अलावा अंधता निवारण समिति के जिला समन्वयक डॉ. रविद्र शर्मा से जानकारी की। संस्था के सदस्य निकमार्टिन क्रिस कूपर माइकल तथा डेनियल ने आंखों की बीमारी को लेकर डॉ. रविद्र शर्मा से चर्चा की तथा इसपर कितना खर्च आ रहा है विदेशों से कितना पैसा देना है आदि मुद्दों पर भी बात की। वरिष्ठ सदस्य निक मॉर्टिन ने बताया कि साइडसेवर तथा मोहम्मदी के श्रॉफ चैरिटी हॉस्पिटल जिसमें विशेष रूप से आंखों का इलाज किया जाता है उसके लिए उनकी संस्था द फ्रेड होलोज आर्थिक योगदान करती है। इसी के लिए यह सर्वे किया जा रहा है। जिले में सहायता के लिए पैसा कहां-कहां उपयुक्त होगा।

By JagranEdited By: Published: Wed, 19 Jun 2019 10:59 PM (IST)Updated: Thu, 20 Jun 2019 06:29 AM (IST)
अमेरिका की टीम ने लिया स्वास्थ्य कार्यों का जायजा

लखीमपुर: बेहतर स्वास्थ्य के क्षेत्र में आर्थिक योगदान करने वाली अमेरिका की संस्था द फ्रेड होलोज की चार सदस्यीय टीम ने जिला मुख्यालय पर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. मनोज अग्रवाल व डॉ. रविद्र शर्मा से मुलाकात की। इस दौरान चार सदस्यीय टीम ने जिले की स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया। वहीं जिन संस्थाओं को स्वास्थ्य के क्षेत्र में पैसा दिया जाना है। उनके बारे में भी जानकारी की। आंखों के स्वास्थ्य को लेकर भारत में सर्वे करने आई टीम ने जिला मुख्यालय पर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. मनोज अग्रवाल के अलावा अंधता निवारण समिति के जिला समन्वयक डॉ. रविद्र शर्मा से जानकारी की। संस्था के सदस्य निकमार्टिन, क्रिस कूपर, माइकल तथा डेनियल ने आंखों की बीमारी को लेकर डॉ. रविद्र शर्मा से चर्चा की तथा इस पर कितना खर्च आ रहा है । विदेशों से कितना पैसा देना है आदि मुद्दों पर भी बात की। वरिष्ठ सदस्य निक मॉर्टिन ने बताया कि साइडसेवर तथा मोहम्मदी के श्रॉफ चैरिटी हॉस्पिटल जिसमें विशेष रूप से आंखों का इलाज किया जाता है। उसके लिए उनकी संस्था द फ्रेड होलोज आर्थिक योगदान करती है। इसी के लिए यह सर्वे किया जा रहा है। जिले में सहायता के लिए पैसा कहां-कहां उपयुक्त होगा। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. मनोज अग्रवाल ने बताया कि टीम ने फौरी तौर पर जो सर्वे किया है उसमें यह देखा है कि अमेरिका से भारत को जो पैसा दिया जा रहा है उसका कितना सदुपयोग किया जा रहा है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.