भीखमपुर में आग से घर जला, युवक झुलसा
सिकंद्राबाद (लखीमपुर) : मितौली थाना क्षेत्र के भीखमपुर गांव में शुक्रवार शाम अचानक आग लगने से
By JagranEdited By: Published: Sat, 10 Nov 2018 11:31 PM (IST)Updated: Sat, 10 Nov 2018 11:31 PM (IST)
सिकंद्राबाद (लखीमपुर) : मितौली थाना क्षेत्र के भीखमपुर गांव में शुक्रवार शाम अचानक आग लगने से एक घर जल गया। आग से अपने दिव्यांग पिता को बचाने में एक युवक झुलस गया। भीखमपुर निवासी निवासी अरुण कुमार मिश्र के घर खाना बनाते समय अचानक आग लग गई। जिससे सब कुछ जल कर राख हो गया। अरुण कुमार दिव्यांग हैं। आग में फंसे दिव्यांग अरुण कुमार को बचाने के प्रयास में उनका पुत्र केशव कांत बुरी तरह से झुलस गया। सूचना पाकर मौके पर पुलिस के सिपाही राम शंकर वर्मा व बच्चा राम पहुंच गए। ग्रामीणों ने मिल कर आग पर काबू पाया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें