यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 07, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
महाभारत कालीन है बाबा टेढ़ेनाथ का शिव मंदिर
अमीरनगर (लखीमपुर) : जिला मुख्यालय से करीब पचपन किमी की दूरी पर स्थित बाबा टेढ़ेनाथ का शिव मंदिर है।

अमीरनगर (लखीमपुर) : जिला मुख्यालय से करीब पचपन किमी की दूरी पर स्थित बाबा टेढ़ेनाथ का शिव मंदिर है। गोमती नदी के तट पर बना हुआ टेढ़ेनाथ काफी प्रसिद्ध मंदिर है। यहां पर दूर-दराज से भक्तगण भक्ति भावना से आते हैं। मंदिर में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहता है और कांवड़ियों के जत्थे यहां जलाभिषेक और जयघोष करते देखे जा सकते हैं। सावन भर यहां चलने वाले मेले में भक्तों का तांता लगा रहता है।
मंदिर के पुजारी प्रेमचंद गिरि ने बताया कि बाबा टेढ़ेनाथ के शिव मंदिर में शिव¨लग की स्थापना धर्मराज युधिष्ठिर ने की थी और मंदिर महाभारत काल का बताया जाता है। उस समय यहां पर घना जंगल हुआ करता था, जहां राजा विराट की गायें चरा करती थीं। इस विशालकाय क्षेत्र को पड़ेहार क्षेत्र भी कहते हैं। पुजारी प्रेमचंद गिरि ने बताया कि वह अपनी सातवीं पीढ़ी के पुजारी हैं। शुरुआत से उनके वंशज ही पूजा अर्चना करते आ रहे हैं। मंदिर की मान्यता जिले में दूर-दूर तक है। यहां पर लोग अपने बच्चों के मुंडन या अन्नप्राशन इत्यादि के संस्कार भी कराते हैं।
क्यों कहा जाता है टेढेनाथ
पुजारी प्रेमचंद गिरि बताते हैं कि पौराणिक काल की बात है कि मंदिर परिसर में सात कांवड़िया आए। उस समय यहां का शिव¨लग लुढ़का हुआ था। कावड़ियों ने कहा अगर शिव¨लग रात भर में सीधा हो जाएगा तो गोला शिव मंदिर जलाभिषेक करने नहीं जाएंगे और इसी मंदिर में जलाभिषेक करेंगे। इसमें चार कांवड़ियों ने जलाभिषेक कर दिया और तीन ने नहीं किया। सुबह आधा शिव¨लग सीधा हुआ, शेष तीन के न करने पर आधा शिव¨लग टेढ़ा रहा। इस कारण उसका नाम बाबा टेढ़ेनाथ मंदिर कहा जाने लगा।
कैसे पहुंचें मंदिर
जिला मुख्यालय से मोहम्मदी के लिए बस द्वारा जाया जाता है। इसके बाद मोहम्मदी से निजी टैक्सी व कहीं-कहीं तांगे भी टेढ़ेनाथ मंदिर के लिए मिल जाते हैं।