महोत्सव में रंगारंग प्रस्तुति देख झूमे दर्शक
जोकवा महोत्सव के दूसरे दिन शुक्रवार की रात महाराष्ट्र के कलाकारों द्वारा प्रस्तुत मनोहारी झांकी व रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पर दर्शक देर रात तक झूमते रहे। शुरुआत सुरेश मौर्य द्वारा गणेश स्तुति से हुई। इसके बाद भगवान शिव, देशभक्ति पर आधारित मनोहारी झांकी प्रस्तुत किया गया। एक कलाकार की रब न करे, किसी की मां न मरे की प्रस्तुति देख दर्शक भाव विभोर हो गए।
कुशीनगर: जोकवा महोत्सव के दूसरे दिन शुक्रवार की रात महाराष्ट्र के कलाकारों द्वारा प्रस्तुत मनोहारी झांकी व रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पर दर्शक देर रात तक झूमते रहे। शुरुआत सुरेश मौर्य द्वारा गणेश स्तुति से हुई। इसके बाद भगवान शिव, देशभक्ति पर आधारित मनोहारी झांकी प्रस्तुत किया गया। एक कलाकार की रब न करे, किसी की मां न मरे की प्रस्तुति देख दर्शक भाव विभोर हो गए। आयोजक जिला पंचायत सदस्य विजय यादव ने फीता काट कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। कहा कि आज के परिवेश में समाज से हमारी संस्कृति व परंपराएं विलुप्त हो रही है। इसे संजोने व बचाने की जरूरत है। इस अवसर पर प्रधान प्रतिनिधि अनिल गोंड़, संजय कुमार वर्मा, बिजेन्द्र प्रताप ¨सह, नारायण ¨सह, सुनील उपाध्याय, साजन प्रसाद, सुनील आर्य, अंगद शर्मा, विनोद जायसवाल, धर्मेंद्र शर्मा, सुधीर यादव, दीपक लाल श्रीवास्तव, अंगद गुप्ता, चालू मद्देशिया आदि उपस्थित रहे।