श्रद्धालुओं ने बालखंडी शिव मंदिर में किया जलाभिषेक
पडरौना विकास खंड के बालखंडी स्थान चौराहे पर स्थित प्राचीन शिव मंदिर में सावन के पहले शुक्रवार को श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। देर शाम तक पूजन अर्चन का क्रम चलता रहा
By JagranEdited By: Published: Fri, 03 Aug 2018 11:49 PM (IST)Updated: Fri, 03 Aug 2018 11:49 PM (IST)
कुशीनगर : पडरौना विकास खंड के बालखंडी स्थान चौराहे पर स्थित प्राचीन शिव मंदिर में सावन के पहले शुक्रवार को श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। देर शाम तक पूजन अर्चन का क्रम चलता रहा। मंदिर का कपाट पुजारी बलजीत दास त्यागी ने ब्रह्ममुहूर्त में ही खोल दिया। दूर-दराज और आसपास के गांवों के शिव भक्तों ने कतारबद्ध होकर शिव ¨लग पर दूर्वा, गुड़, अक्षत, विल्वपत्र, भांग, धतूर, मदार पुष्प, घी, गाय का दूध, चंदन, रोली, ¨सदूर आदि चढ़ा कर गंगाजल से जलाभिषेक किया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें