Move to Jagran APP

सुख, समृद्धि के साथ विश्व कल्याण की कामना

कस्बा व ग्रामीण इलाकों में छठ पर्व मंगलवार को पूरे श्रद्धा भाव व उल्लास के साथ मनाया गया। विभिन्न घाटों पर व्रती महिलाओं ने छठ मईया की पूजा कर अस्ताचलगामी सूर्य को पहला अ‌र्घ्य समर्पित किया।

By JagranEdited By: Published: Tue, 13 Nov 2018 11:42 PM (IST)Updated: Tue, 13 Nov 2018 11:42 PM (IST)
सुख, समृद्धि के साथ विश्व कल्याण की कामना
सुख, समृद्धि के साथ विश्व कल्याण की कामना

कुशीनगर : कस्बा व ग्रामीण इलाकों में छठ पर्व मंगलवार को पूरे श्रद्धा भाव व उल्लास के साथ मनाया गया। विभिन्न घाटों पर व्रती महिलाओं ने छठ मईया की पूजा कर अस्ताचलगामी सूर्य को पहला अ‌र्घ्य समर्पित किया। सूर्य उपासना के इस महान पर्व को लेकर महिलाओं में उत्साह व श्रद्धा का भाव देखने को मिला। विभिन्न तालाब व पोखरों के किनारे व्रतियों ने पूरे आस्था के साथ सूर्यदेव की पूजा अर्चना करते हुए संपूर्ण विश्व के कल्याण के लिए प्रार्थना की। इससे पहले छठ व्रती महिलाएं छठ मइया का गीत गाते घाट पर पहुंची। उनके साथ परिवार के अन्य लोग भी शामिल रहे। कस्बे में श्रीनाथ मंदिर पोखरे पर विहंगम दृश्य देखने को मिला। महिलाओं के साथ पहुंची युवतियों ने खूब सेल्फी लिया। विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अभिषेक पांडेय, तहसीलदार एसपी विश्वकर्मा व एएसपी हरिगो¨वद मिश्र ने विभिन्न घाटों का निरीक्षण कर व्यवस्था का जायजा लिया। घाटों की सफाई व्यवस्था के लिए नगर पालिका प्रशासन लगा रहा तो सुरक्षा व्यवस्था में थानाध्यक्ष शैलेश कुमार ¨सह एवं व्यवस्था संभालने में चेयरमैन प्रतिनिधि कैफुल अली मजनू एवं ईओ प्रेमशंकर गुप्त अपनी टीम के साथ देर शाम तक मुस्तैद रहे।

loksabha election banner

---- छठ लोकगीतों से माहौल हुआ भक्तिमय

जागरण संवाददाता, सेवरही कुशीनगर : सूर्योपासना के महापर्व छठ पूजा के अवसर तहसील क्षेत्र के सैकड़ों घाटों पर मंगलवार की शाम व्रती महिलाओं ने अस्ताचलगामी सूर्य को अ‌र्घ्य दिया। घाटों पर सांय करीब 4 बजे से ही श्रद्धालुओं का सूप-डाला लेकर आना शुरू हो गया। छठ गीत से समूचा वातावरण भक्तिमय हो चला तो छठ व्रतियों एवं श्रद्धालुओं ने नेम-निष्ठा के साथ पानी में उतर कर डूबते सूर्य को अ‌र्घ्य दिया। सुबह से ही व्रती महिलाएं ठेकुआ, कसार आदि पकवान बनाने के साथ डाला सजाने में जुट गईं। गांवों में एक घर से दूसरे घर पूजा सामग्रियों का आदान प्रदान हुआ तो सामाजिक भेदभाव से दूर आपसी सौहार्द और सामाजिक सरोकार मजबूत दिखे। सांझ ढलते ही जब व्रती महिलाएं घाट की ओर चलीं तो मानो आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा हो। डूबते सूर्य को अ‌र्घ्य देकर सौभाग्य की कामना की। बुधवार की सुबह उदयीमान सूर्य को अ‌र्घ्य देने के साथ इस महापर्व का समापन हो जाएगा। शिवाघाट, बाबा ¨बदेश्वरी दास पोखरा, सलेमगढ़ स्थित सियरहां पोखरा, बरवाराजापाकड़ के राम-जानकी मंदिर परिसर पोखरा, दुमही के देवामन ताल किनारे स्थित घाटों पर व्रती महिलाओं ने अस्ताचलगामी सूर्य को अ‌र्घ्य देकर सूर्य षष्ठी देवी की अराधना की। इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष श्याम सुंदर विश्वकर्मा, पूर्व विधायक आनंद प्रकाश शर्मा, पूर्व नगर पंचायत त्रिभुवन प्रसाद जायसवाल, पूर्वाचल व्यापार मंडल अध्यक्ष पप्पू जायसवाल आदि मौजूद रहे।

-----

सेवरही :विधायक अजय कुमार लल्लू ने उपनगर से सटे प्रसिद्ध बांसी नदी के शिवाघाट स्थित छठ स्थान पर छठ महापर्व के मौके पर सर पर छठ डाल रख पहुंच छठ माता का माथा टेक आशीर्वाद लिया।

----

हाटा, कुशीनगर: छठ घाटों पर श्रद्धा का सैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से ही श्रद्धालु व व्रती महिलाएं घाट पहुंचने की तैयारी में जुट गए। छठ घाटों पर मेले जैसा ²श्य रहा। सांय व्रती महिलाओं ने अस्ताचलगामी सूर्य को अ‌र्घ्य दिया और मनौती मांगी। घाटों पर समाजसेवियों द्वारा चाय पानी के स्टाल भी लगाए गये थे। छोटी गंडक नदी के सिकटिया, गड़री पट्टी, अथरहां, दुबौली, देवराड़पिपरा आदि घाटों पर सुरक्षा के इंतजाम रहे। वि दुल्हन की तरह सजा काशी विश्वनाथ मंदिर का पोखरा छठ पर्व पर विगत वर्षों की भांति इस बार भी हाटा कस्बे के काशी विश्वनाथ मंदिर के पोखरे की सजावट आकर्षण का केंद्र रही। जिसे नगर पालिका द्वारा दुल्हन की तरह सजाया गया था। यहां विधायक पवन केडिया, नगर पालिका अध्यक्ष मोहन वर्मा, कोतवाल गजेंद्र राय भी डलरी लेकर पहुंचे। वहीं पुलिस अधीक्षक राजीव नारायण मिश्र अपनी धर्म पत्नी के साथ आरती में शामिल हुए। विद्वानों द्वारा मंत्रोचार के साथ कराई गई आरती ने मन मोह लिया। इस दौरान अधिशासी अधिकारी अजय कुमार ¨सह, मनीष रूंगटा, प्रीती रूंगटा, कस्बा चौकी इंचार्ज महेंद्र चतुर्वेदी, अमर केडिया, रजनीश आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.