Move to Jagran APP

कार्यकर्ताओं का सम्मान सर्वोच्च: विजय

कुशीनगर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा के घोषित प्रत्याशी विजय दूबे ने गुरुवार को रोड शो किया। जगह-जगह स्वागत के दौरान लोगों से मिले। अपनी व दल की अलग-अलग प्राथमिकताएं बताईं। कहा कि कार्यकर्ताओं का सम्मान सर्वोपरि होगा।

By JagranEdited By: Published: Thu, 28 Mar 2019 11:29 PM (IST)Updated: Thu, 28 Mar 2019 11:29 PM (IST)
कार्यकर्ताओं का सम्मान सर्वोच्च: विजय
कार्यकर्ताओं का सम्मान सर्वोच्च: विजय

कुशीनगर : कुशीनगर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा के घोषित प्रत्याशी विजय दूबे ने गुरुवार को रोड शो किया। जगह-जगह स्वागत के दौरान लोगों से मिले। अपनी व दल की अलग-अलग प्राथमिकताएं बताईं। कहा कि कार्यकर्ताओं का सम्मान सर्वोपरि होगा। कार्यकर्ताओं के सम्मान पर आंच नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी, पवन केडिया, दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री राजेश्वर सिंह, जिलाध्यक्ष जयप्रकाश शाही, नपाध्यक्ष विनय जायसवाल, मोहन वर्मा, पूर्व नपा अध्यक्ष कृष्ण कुमार, हियुवा जिलाध्यक्ष चंद्रप्रकाश चमन, ओमप्रकाश वर्मा, सतीश मणि त्रिपाठी, ओमप्रकाश जायसवाल, अमित पांडेय आदि समर्थकों के साथ कुशीनगर से कसया तक रोड शो किया।

loksabha election banner

---

समर्थन में भाजपाइयों ने दिखाई एकजुटता

पडरौना, कुशीनगर: कुशीनगर लोकसभा के भाजपा प्रत्याशी विजय दूबे के समर्थन में भाजपाइयों ने एकजुटता का प्रदर्शन किया। कहा कि पांच वर्ष के विकास के नाम पर भाजपा मैदान में उतरी है। भाजपा विकास के लिए प्रतिबद्ध है तथा चौकीदारी कर हर वर्ग को लाभान्वित कराना चाहती है, विरोधी अनर्गल प्रलाप कर रहे हैं। नगर के सुभाष चौक पर आयोजित कार्यक्रम में विजय दूबे का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। इस दौरान पूर्व विधायक दीपलाल भारती, को-आपरेटिव के पूर्व चेयरमैन लल्लन मिश्र, केशवनाथ उपाध्याय, अखिलेश मिश्र, प्रदीप पांडेय, अजय गोविद राव शिशु, संजीव दीक्षित, विजय दीक्षित, बंका सिंह, विजय शुक्ला, मारकंडेय शाही, राजेश्वर सिंह, लाल बाबू बाल्मिकी व धनंजय तिवारी मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.