Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

अलग-अलग कार्यक्रमों के माध्यम से जागरूक की गईं महिलाएं

मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत मंगलवार को जनपद के अलग-अलग स्थानों में विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से महिलाओं को जागरूक किया गया। जिला प्रोबेशन अधिकारी विजय पांडेय ने कहा कि महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा उनके सम्मान एवं स्वावलंबी बनाने के उद्देश्य उन्हें जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

By JagranEdited By: Updated: Wed, 21 Oct 2020 12:32 AM (IST)
Hero Image
अलग-अलग कार्यक्रमों के माध्यम से जागरूक की गईं महिलाएं

कुशीनगर: मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत मंगलवार को जनपद के अलग-अलग स्थानों में विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से महिलाओं को जागरूक किया गया। जिला प्रोबेशन अधिकारी विजय पांडेय ने कहा कि महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, उनके सम्मान एवं स्वावलंबी बनाने के उद्देश्य उन्हें जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

कसया तहसील के ग्राम नरकटिया में पपेट शो के माध्यम से जागरूक किया गया। बाल संरक्षण इकाई के कर्मचारियों ने धार्मिक स्थलों पर मिशन कवच अंतर्गत सदर ब्लाक के खनवार मंदिर, कसया के मैनपुर कोट, रामकोला के धर्मशमदा मंदिर,कप्तानगंज के बैलिया माता मंदिर, खडडा के दुर्गा मंदिर में पहुंचत महिला श्रद्धालुओं को नारी सशक्तीकरण बारे में बताया। विशुनपुरा व खड्डा ब्लाक में जागरूकता अभियान चलाया गया।

जौरा बाजार: स्थानीय बाजार के विद्यालय में मिशन शक्ति कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक गंगा सिंह कुशवाहा ने नारी सुरक्षा, सम्मान एवं स्वतंत्रता पर जोर दिया। कार्यक्रम को भाजपा नेता पुरुषोत्तम गुप्ता, खंड शिक्षा अधिकारी अजय तिवारी, शंभू सिंह कुशवाहा, आरती चतुर्वेदी, कस्तूरबा आवासीय विद्यालय की वार्डन किरण पांडेय,शिक्षक नेता विद्यासागर पांडेय,फरहद अली, अविनाश शुक्ल, रवि राय ने संबोधित किया। संचालन रामप्रकाश पांडेय ने किया। दिग्विजय सिंह, जयशंकर प्रसाद, जितेंद्र सिंह, रामाधार प्रजापति, ममता यादव, ममता सिंह, स्वर्णलता मौर्य, अन्नपूर्णा, शोभा, रानी सिंह, कुमारी बबिता आदि मौजूद रहे।