हक व अधिकार को लेकर जागरूक हों महिलाएं
डीपीआरओ आरके द्विवेदी ने कहा कि शासन महिला हितों को लेकर गंभीर है। इनके हितों को लेकर कई योजनाएं संचालित की जा रही हैं। आवश्यकता है कि महिलाएं अपने हक व अधिकार को लेकर जागरूक हों।
कुशीनगर: डीपीआरओ आरके द्विवेदी ने कहा कि शासन महिला हितों को लेकर गंभीर है। इनके हितों को लेकर कई योजनाएं संचालित की जा रही हैं। आवश्यकता है कि महिलाएं अपने हक व अधिकार को लेकर जागरूक हों। वे शनिवार को जिला पंचायत राज विभाग के सभागार में आयोजित तीन दिवसीय महिला अधिकार व प्रशिक्षण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि घर-घर शौचालय के पीछे प्रमुख उद्देश्य महिला सुरक्षा है। विभाग अभियान चलाकर घर-घर में शौचालय निर्माण कराने का कार्य कर रहा। शौचालय से वंचित परिवार अपने प्रधान व ग्राम सचिव से मिलकर शौचालय न होने की सूचना दें। विभाग द्वारा उन्हें सरकारी सहायता मुहैया कराई जाएगी। कहा कि महिला उत्थान को लेकर पंचायत राज विभाग में कई योजनाएं संचालित की जा रहीं। इसका लाभ ले महिलाएं अपने को विकास की मुख्य धारा में शामिल कर सकती हैं। कार्यशाला को भाजपा जिलाध्यक्ष जेपी शाही, ब्रजेश त्रिपाठी, अवधेश प्रताप ¨सह आदि ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर दिनेश जायसवाल, हेमंत मिश्र, राजीव ¨सह, सचिन गुप्त, प्रद्युम्न मिश्र, नीतू ¨सह आदि उपस्थित रहे।