यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 07, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
कुशीनगर में रक्षाबंधन पर बहन को टायलेट की सौगात
कुशीनगर के जोकवा बाजार में आज रक्षाबंधन पर एक भाई ने अपनी बहन को शौचालय की सौगात प्रदान की। टायलेट तोहफे में पाने के बाद बहन बेहद प्रसन्न है।

कुशीनगर (जेएनएन)। रक्षाबंधन आज कुशीनगर में एक बहन के लिए बेहद यादगार बन गया। भाई को राखी बांधने गई बहन को रिटर्न गिफ्ट के रूप में टायलेट तोहफे में मिला।
कुशीनगर के जोकवा बाजार में आज रक्षाबंधन पर एक भाई ने अपनी बहन को शौचालय की सौगात प्रदान की। फाजिलनगर विकास खंड के जोकवा बाजार निवासी समाजवादी लोहिया वाहिनी के पूर्व प्रदेश सचिव चन्द्रशेखर यादव उर्फ लड्डू ने रक्षाबंधन पर्व पर आज अपनी बहन के घर धुनवलिया में राखी बंधवाई। इसके बाद उन्होंने तोहफे में बहन को टायलेट की सौगात प्रदान की। टायलेट तोहफे में पाने के बाद बहन बेहद प्रसन्न है। इस बार का रक्षाबंधन उनके लिए बेहद यादगार बन गया है।
