Move to Jagran APP

कार्यकर्ताओं के बल पर जीतेंगे 2022 का चुनाव : घनश्याम

पूर्व सांसद घनश्याम चंद्र खरवार ने कहा कि उप्र में भाजपा के बाद बहुजन समाज पार्टी ही सबसे बड़ी पार्टी है। कार्यकर्ता अपनी क्षमता पहचानें और बूथ की मजबूती के लिए कार्य करें। बूथ मजबूत तो बसपा मजबूत। सरकार में रहते बसपा सुप्रीमो ने जो कदम उठाए वह मील के पत्थर साबित हुए।

By JagranEdited By: Published: Sat, 14 Dec 2019 11:09 PM (IST)Updated: Sun, 15 Dec 2019 06:09 AM (IST)
कार्यकर्ताओं के बल पर जीतेंगे 2022 का चुनाव : घनश्याम
कार्यकर्ताओं के बल पर जीतेंगे 2022 का चुनाव : घनश्याम

कुशीनगर : पूर्व सांसद घनश्याम चंद्र खरवार ने कहा कि उप्र में भाजपा के बाद बहुजन समाज पार्टी ही सबसे बड़ी पार्टी है। कार्यकर्ता अपनी क्षमता पहचानें और बूथ की मजबूती के लिए कार्य करें। बूथ मजबूत तो बसपा मजबूत। सरकार में रहते बसपा सुप्रीमो ने जो कदम उठाए, वह मील के पत्थर साबित हुए।

loksabha election banner

वे नगर स्थित एक मैरिज हाल में शनिवार को बहुजन समाज पार्टी के मंडलीय सम्मलेन को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होंने बूथ व सेक्टर मजबूत करने के लिए अभियान चलाने पर जोर दिया। कहा कि भाजपा सरकार अपने किए वादे को पूरा करने में विफल साबित हुई है। देश में आज बेरोजगारी तेजी से बढ़ी है। युवा कुंठित हो रहे हैं। जनता बदलाव चाह रही है। कार्यकर्ताओं की मेहनत व एकजुटता 2022 के विधानसभा चुनाव में हमें पूर्ण बहुमत दिलाएगी। हमारे कार्यकर्ता उत्साहित व उर्जावान हैं। आवश्यकता है अपनी शक्ति को सही दिशा में लगाने की।

अध्यक्षता कर रहे पूर्व सांसद डा. बलराम ने कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ हैं। उन्होंने एक-एक बूथ को मजबूत करने पर जोर दिया। कहा कि बूथ को मजबूत करने के साथ ही कमेटियों के गठन में तेजी लाएं। ताकि लक्ष्य सहजता से हासिल हो सके।

सम्मेलन में कुशीनगर जिले के अलावा देवरिया, महराजगंज व गोरखपुर जिले के भी पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल रहे। संचालन लालमन यादव व सुरेश चंद्र भारती ने संयुक्त रूप से किया। महराजगंज बसपा जिलाध्यक्ष देवेंद्र कुमार गौतम, गोरखपुर के जिलाध्यक्ष घनश्याम राही, नितिश कुमार, मुक्तेश्वर उर्फ पप्पु मद्धेशिया, जिला पंचायत सदस्य सुनील यादव, रामसमुझ पासवान, रामजतन भारती, गिरधर प्रसाद, हरेंद्र तिवारी, शाहिद लारी, जयनाथ कुमार, अशोक यादव, ईश मुहम्मद अंसारी, असगर अली, डा. फेंकू रावत, उमेश कुमार गौतम, रितेश कुमार मैनेजर प्रसाद, अयोध्या प्रसाद, शर्मा कुशवाहा, नारद राव, सुभाष कुमार गौतम, विद्यासागर आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.