Move to Jagran APP

राम बरात का हुआ स्वागत, लगे जयकारे

राम विवाह की बरात देखते बन रही थी। हर कोई उत्साहित दिखा। जयकारे से क्षेत्र गूंज रहा था। जगह-जगह स्वागत में श्रद्धा का सैलाब उमड़ पड़ा। विहिप बजरंग दल व भाजपा के कार्यकर्ताओं ने स्वागत के खास प्रबंध किए थे।

By JagranEdited By: Published: Wed, 04 Dec 2019 11:59 PM (IST)Updated: Wed, 04 Dec 2019 11:59 PM (IST)
राम बरात का हुआ स्वागत, लगे जयकारे

कुशीनगर: राम विवाह की बरात देखते बन रही थी। हर कोई उत्साहित दिखा। जयकारे से क्षेत्र गूंज रहा था। जगह-जगह स्वागत में श्रद्धा का सैलाब उमड़ पड़ा। विहिप, बजरंग दल व भाजपा के कार्यकर्ताओं ने स्वागत के खास प्रबंध किए थे। विहिप के प्रांतीय संगठन मंत्री प्रदीप पांडेय, विहिप के जिलाध्यक्ष चन्द्रभूषण पांडेय, विभाग संगठन मंत्री संतोष ने संयुक्त रूप से बताया की राम की बरात 21 नवम्बर को अयोध्या से चलकर अम्बेडकर नगर, आ•ामगढ़, मऊ, बलिया होते हुए बिहार के रास्ते 28 नवंबर को जनकपुर पहुंची।

loksabha election banner

तीन दिसंबर को बरात की विदाई हुई। राजा दशरथ की भूमिका में कन्हैया दास, विश्वामित्र की भूमिका में रामेश्वर दास, सुमंत की भूमिका में स्वामी वशिष्ट नारायण समेत 125 बरातियो में संत, महंथ शामिल रहे। विहिप के धर्म यात्रा महासंघ के अखिल भारतीय संयोजक राजेंद्र सिंह पंकज, समरसता प्रमुख विनय त्रिपाठी, संयोजक छोटे लाल गुप्ता, विहिप के तहसील अध्यक्ष विजय कुमार साहू, सतीश मिश्र, आनंद मिश्र, मंडल अध्यक्ष तरयासुजान, विनोद सिंह तमकुहीराज मंडल अध्यक्ष, जेपी गुप्ता, संजय गुप्ता, विजय गुप्ता, अभिनाश गुप्ता, अमर गुप्ता आदि रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.