मार्ग दुर्घटना में बाइक सवार दो युवक घायल
कुशीनगर: नेबुआ नौरंगिया थाने के घुघली-कोटवा मार्ग पर हरपुर लालडीह के सामने शनिवार की शाम साढ़े छह बज
By JagranEdited By: Published: Sat, 10 Nov 2018 11:29 PM (IST)Updated: Sat, 10 Nov 2018 11:29 PM (IST)
कुशीनगर: नेबुआ नौरंगिया थाने के घुघली-कोटवा मार्ग पर हरपुर लालडीह के सामने शनिवार की शाम साढ़े छह बजे अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सड़क पर उन्हें तड़पता देख सपा नेता शेषनाथ यादव ने अपने वाहन से सीएचसी पहुंचाया। खड्डा थाने के लंगड़ी विशुनपुरा गांव के दुर्गेश पुत्र चन्द्रभान 20 वर्ष व विद्यासागर पुत्र रामबली 19 वर्ष पिपरिया गांव के अपने रिश्तेदार के घर से लौट रहे थे। उसी दौरान लालडीह के सामने अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए। सीएचसी के प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. विमलेंदु भूषण ने कहा कि दोनों की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर किया जा रहा है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें