आठ किग्रा गांजा के साथ दो अंतरप्रांतीय तस्कर गिरफ्तार
कोतवाल पवन कुमार सिंह अपने हमराह दस्ते संग सुबह गश्त पर थे। पता चला कि बांसी बाजार में दो गांजा तस्कर मौजूद हैं। पुलिस टीम तत्काल बांसी बाजार रवाना हो गई।
कुशीनगर: सदर कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को आठ किग्रा. से अधिक गांजा के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया। मुकदमा दर्ज कर पुलिस दोनों तस्करों को अदालत ले गई, जहां से दोनों जेल भेज दिए गए।
कोतवाल पवन कुमार सिंह अपने हमराह दस्ते संग सुबह गश्त पर थे। पता चला कि बांसी बाजार में दो गांजा तस्कर मौजूद हैं। पुलिस टीम तत्काल बांसी बाजार रवाना हो गई। पुलिस देख दो युवक भागने लगे। दौड़ाकर पुलिस ने दोनों को धर दबोचा। तलाशी के दौरान झोले में गांजा बरामद हुआ, जिसकी मात्रा आठ किलो ग्राम से अधिक पाई गई। पूछताछ में दोनों की पहचान कन्हैया यादव जमीर आलम निवासी रूपही टाड़ थाना भितहां जिला पश्चिमी चंपारण बिहार के रूप में हुई। कोतवाल ने कहा कि दोनों से कई अहम जानकारियां मिली हैं, जल्द ही बड़े अंतरप्रांतीय रैकेट का पर्दाफाश होगा।