Move to Jagran APP

प्रदेश में जगाई जाएगी समाजवाद की अलख : ब्रह्माशंकर त्रिपाठी

कुशीनगर के कसया में सेक्टर प्रभारियों की बैठक में पूर्व कैबिनेट मंत्री ने भाजपा सरकार पर नफरत की राजनीति करने का आरोप लगाया।

By JagranEdited By: Published: Wed, 23 Jun 2021 12:25 AM (IST)Updated: Wed, 23 Jun 2021 12:25 AM (IST)
प्रदेश में जगाई जाएगी समाजवाद की अलख : ब्रह्माशंकर त्रिपाठी
प्रदेश में जगाई जाएगी समाजवाद की अलख : ब्रह्माशंकर त्रिपाठी

कुशीनगर: सपा विधानसभा क्षेत्र कुशीनगर के सेक्टर प्रभारियों की बैठक मंगलवार को कसया सपा कैंप कार्यालय पर हुई। पूर्व कैबिनेट मंत्री ब्रह्माशंकर त्रिपाठी ने कहा कि भाजपा सरकार के पास व्यापारियों, किसानों, मजदूरों व बेरोजगारों के लिए कोई स्पष्ट नीति नहीं है। भाजपा केवल नफरत की राजनीति करती है। अब इसके दिन लद चुके हैं।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि भाजपा की पोल खुल चुकी है। प्रदेश में समाजवाद की अलख जगेगी। इसकी बागडोर अखिलेश यादव के हाथों में होगी। उन्होंने बूथ समितियों की सक्रियता बढ़ाने और मतदाता सूची में नाम जोड़वाने व गलत नाम हटवाने के लिए बूथ स्तर पर कार्य करने का निर्देश दिया। पूर्व प्रधान सुरेंद्र सिंह को कसया ब्लाक की कार्यकारिणी का अध्यक्ष चुना गया। अध्यक्षता राजेंद्र यादव ने की व संचालन राजेश पांडेय ने किया। पूर्व विधायक कासिम अली, धीरज सिंह, पूर्व ब्लाक प्रमुख अभिषेक त्रिपाठी, जिला पंचायत सदस्य अलाउद्दीन अंसारी, जिला महासचिव शुकुरुल्लाह अंसारी, उग्रसेन यादव, प्रभाकर जायसवाल, किरन सिंह, श्याम चौहान, सादिक अंसारी, अलाउद्दीन खान, दीपक, आदर्श, अजय कुमार, लाल साहब त्रिपाठी, कृष्ण लाल त्रिपाठी, मारकंडेय त्रिपाठी, राणा प्रताप राव, मिथिलेश पांडेय, दाऊद अली, श्याम चौहान, अरविद सिंह बलवंत सिंह, अशोक चौधरी, कन्हैया मद्धेशिया, आदि मौजूद रहे।

जन समस्याओं को लेकर सपा का प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन

तमकुहीराज तहसील मुख्यालय पर मंगलवार को दोपहर 12 बजे पहुंचे सपा कार्यकर्ताओं ने शासन प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए एसडीएम कार्यालय के सामने धरना-प्रदर्शन किया।

लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव मधुरश्याम राय ने कहा कि योगी सरकार में अफसर शाही व्यवस्था चरम पर है। आम आदमी की बात कहीं नहीं सुनी जा रही है। सड़क, सुरक्षा आदि बुनियादी सुविधा के लिए लोग तरस रहे हैं। उन्होंने भाजपा सरकार को जनविरोधी करार देते हुए कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा का पतन सुनिश्चित है। लगभग आधा घंटा तक चले धरना प्रदर्शन के बाद मौके पर पहुंचे एसडीएम एआर फारुकी को राज्यपाल को संबोधित चार सूत्रीय मांगों का पत्रक देकर समस्या-समाधान की मांग की गई। पत्रक में सेवरही की मुख्य सड़क की बदहाल व्यवस्था को ठीक करने, समउर में स्थित ओवरहेड टैंक को चालू किए जाने, विद्युत कटौती बंद किए जाने आदि समस्याएं शामिल रही। 20 जुलाई तक समस्या समाधान नहीं होने पर आंदोलन को चेताया। इस दौरान पूर्व चेयरमैन त्रिभुवन जायसवाल, नियामतुल्लाह अंसारी, राजेश सिंह, सुरेश यादव, गोरख निषाद, श्रीराम यादव, अमर यादव आदि मौजूद रहे।

गेहूं क्रय केंद्र पर कांग्रेस का धरना

उप्र कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर फाजिलनगर ब्लाक के कांग्रेसियों ने अमवा शीतगृह गेहूं क्रय केंद्र पर सरकार के विरोध में धरना प्रदर्शन किया। दो घंटे तक चले धरना प्रदर्शन में कांग्रेसियों ने उत्तर प्रदेश सरकार को जमकर कोसा।

ब्लाक अध्यक्ष तारकेश्वर सिंह की अगुआई में कांग्रेसियों ने धरना शुरू किया। ब्लाक अध्यक्ष ने कहा कि सरकार का कहना है कि गेहूं क्रय केंद्र चालू है, लेकिन बीते 15 तारीख से ही ई-पास मशीन लाक है। लोग गेहूं बेचने के लिए दर-दर भटकने को मजबूर हैं। मनोज कुमार सिंह, अशोक सिंह, पलटन यादव आदि ने भी संबोधित किया। एसएमआइ दीपेश्वर उपाध्याय के इस आश्वासन पर कि, ई-पास मशीन लाक खुलने के बाद ही खरीदारी हो सकेगी। धरना समाप्त हुआ। फारूक असांरी, रमावती चौबे, राजू शर्मा, मैनुदीन असांरी, नदीम सरवर, पवन कुशवाहा, जफरूलाह बाबू, हरिकेश पाडेय, आचार्य पंडित विनोद तिवारी, मंटू यादव, विनय यादव, अभिषेक शुक्ला, राजू शर्मा आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.