सम्मेलन की सफलता के लिए बनाई गई रणनीति
समाजवादी पार्टी के विधानसभा क्षेत्र कुशीनगर के कार्यकर्ताओं की मासिक बैठक शनिवार को कस्बा स्थित पूर्व मंत्री ब्रह्माशंकर त्रिपाठी के आवास पर हुई। इसमें 25 नवंबर को बेनेट क्लब में आयोजित होने वाले कार्यकर्ता सम्मेलन की सफलता की चर्चा की गई तो पदाधिकारियों में जिम्मेदारी बांटी गई।
कुशीनगर: समाजवादी पार्टी के विधानसभा क्षेत्र कुशीनगर के कार्यकर्ताओं की मासिक बैठक शनिवार को कस्बा स्थित पूर्व मंत्री ब्रह्माशंकर त्रिपाठी के आवास पर हुई। इसमें 25 नवंबर को बेनेट क्लब में आयोजित होने वाले कार्यकर्ता सम्मेलन की सफलता की चर्चा की गई तो पदाधिकारियों में जिम्मेदारी बांटी गई। ब्लाक प्रमुख अभिषेक उर्फ राजन तिवारी ने कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी के स्तंभ होते हैं। देश की अर्थव्यवस्था कृषि पर आधारित है। दुर्भाग्य से केंद्र और प्रदेश की सरकारें किसान विरोधी हैं। ऐसे में किसानों की प्रगति रुक गई है। इससे देश का ही नुकसान हो रहा है। पूर्व प्रमुख अलाउद्दीन अंसारी ने कहा कि सरकार महंगाई को रोक पाने में असफल है। भाजपा सरकार से जनता उब चुकी है। पूर्व जिला महासचिव शुकुरुल्लाह अंसारी, मीडिया प्रभारी मनोज तिवारी, उग्रसेन यादव, त्रिभुवन जायसवाल, जिपंस एैनुल हक आदि ने भी संबोधित किया। अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष राजेंद्र यादव व संचालन महासचिव जाहिद अंसारी ने किया। इस अवसर पर संतोष राव, राणा प्रताप राव, रामविनोद ¨सह, मारकंडेय तिवारी, सीमा ¨सह, पतिराज चौहान, सुमंत पांडेय, श्यामा चौहान, अर¨वद यादव आदि उपस्थित रहे।