सपा-बसपा व कांग्रेस की असलियत जान चुकी जनता: विजय
भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक क्षेत्र के गांव सिसवा दधिचि में हुई जहां केंद्र में फिर से पार्टी की पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने का आह्वान किया गया।
कुशीनगर: भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक क्षेत्र के गांव सिसवा दधिचि में हुई, जहां केंद्र में फिर से पार्टी की पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने का आह्वान किया गया। अपने संबोधन में पार्टी उम्मीदवार विजय कुमार दुबे ने कहा कि सपा-बसपा व कांग्रेस को सिर्फ सत्ता की भूख है। देश के विकास से इन्हें कोई लेना-देना नहीं। केंद्र में सरकार बनाने के लिए 272 सांसद चाहिए जबकि कांग्रेस इससे कमतर सीटों पर ही चुनाव लड़ रही है। जनता इनकी असलियत जान चुकी है और अब इनके बहकावे में आने वाली नहीं है। कहा कि हमारी एकता ही हमारी पहचान है। बूथ स्तर पर हम से मजबूत कोई नहीं है आवश्यकता है सिर्फ सजग रहकर हमें अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने की। विधायक जटाशंकर त्रिपाठी ने सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दे इसे जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। इससे पूर्व दुबे ने मदनपुर सुकरौली, भैसहा, हनुमानगंज, पकड़ी आदि दर्जनों गांवों में संपर्क कर लोगों से सहयोग की अपील की। इस अवसर पर विधानसभा प्रभारी आलोक तिवारी, जिला उपाध्यक्ष विवेकानंद पांडेय, हियुवा के अजय गोविद राव, कुणाल राव, अभिषेक शुक्ल, प्रभात तिवारी, संदीप श्रीवास्तव, व्यास गिरी, राजू गुप्ता, उग्रसेन गुप्ता आदि मौजूद रहे।