ब्लड प्रेशर चेक करा एसपी ने जांची एंबुलेंस की स्थिति
एसपी विनोद कुमार मिश्र ने रविवार को सेवरही थाना व सलेमगढ़ टोल प्लाजा का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अपना ब्लड प्रेशर चेक कराकर टोल प्लाजा के एंबुलेंस की स्थिति देखी। थाने में दोपहर 12 बजे थाने पहुंचे एसपी ने बैरक आफिस व मालखाने का निरीक्षण किया। हवालात में बंद लोगों से पूछताछ की।
कुशीनगर : एसपी विनोद कुमार मिश्र ने रविवार को सेवरही थाना व सलेमगढ़ टोल प्लाजा का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अपना ब्लड प्रेशर चेक कराकर टोल प्लाजा के एंबुलेंस की स्थिति देखी। थाने में दोपहर 12 बजे थाने पहुंचे एसपी ने बैरक, आफिस व मालखाने का निरीक्षण किया। हवालात में बंद लोगों से पूछताछ की। असलहों की समय-समय पर सफाई तथा निगरानी का निर्देश दिया। शराब माफियाओं के खिलाफ अभियान चला कर कार्रवाई व फरियादियों के साथ सरल व्यवहार को कहा। कहा कि लंबित विवेचनाओं का शीघ्र निस्तारण कराएं।
प्रभारी निरीक्षक मिथिलेश राय, चौकी इंचार्ज पुरुषोत्तम राव, एसआइ मृत्युंजय सिंह, एसआइ विमलेश गुप्ता, हेड कांस्टेबल दीनबंधु राय, व्यास पांडेय आदि मौजूद रहे। तरयासुजान व सलेमगढ संवाददाता के अनुसार दोपहर एक बजे एसपी टड़वा स्थित टोल प्लाजा का निरीक्षण किया। यात्री सुविधाओं जानकारी ली। टोल इंचार्ज ऋषिकेश सिंह ने प्राथमिक उपचार की व्यवस्था के बारे में जानकारी दी।