राजकीय सम्मान के साथ सैनिक का अंतिम संस्कार
सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष मु. इलियास अंसारी ने कहा कि बढ़ती महंगाई से जनता त्राहि-त्राहि कर रही है। व्यापार सभा के जिलाध्यक्ष रामानंद गुप्ता विजय यादव विपिन सिंह चंद्रजीत यादव आदि ने संबोधित किया।
कुशीनगर: हनुमानगंज थाने के तीनबर्दहां केशवपट्टी के रहने वाले सीआरपीएफ के जवान ब्रह्मानंद चौधरी का शुक्रवार को राजकीय सम्मान के साथ नारायणी के पनियहवा घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। पुत्र धर्मेंद्र चौधरी ने मुखाग्नि दी। अंतिम संस्कार के पहले हनुमानगंज पुलिस ने घाट की सफाई कराई।
ब्रह्मानंद चौधरी वर्ष 1994 में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल में सीटी बिगुलर के पद पर भर्ती हुए थे। मौजूदा समय में यूपी के अयोध्या के नवीन मंडी में 63 वीं बटालियन में वह तैनात थे। अंत्येष्टि में शामिल होने आए सहायक कमांडेंट अखिलेश्वर सिंह ने बताया कि दो वर्षों से ब्रह्मानंद किडनी की समस्या से जूझ रहे थे, उनका इलाज चल रहा था। पुत्र धर्मेंद्र ने बताया कि 27 अप्रैल को कोविड-19 की दूसरी लहर में मेरी माता भंवरी देवी का निधन हो गया। मेरे पिता की किडनी की समस्या देख चिकित्सक की सलाह पर नोएडा स्थित आइटीबीपी हास्पिटल में आपरेशन कराया गया। आपरेशन सफल नहीं होने से गुरुवार को उनका निधन हो गया। एसआइ शिवचरण सिंह ने कहा कि इनकी कमी हमेशा खलेगी। विधायक जटाशंकर त्रिपाठी, एसडीएम अरविद कुमार, सीओ शिवाजी सिंह, सीआरपीएफ के अधिकारी, जवान, एसएचओ पंकज गुप्ता ने श्रद्धांजलि अर्पित की।
व्यापारियों का उत्पीड़न कर रही भाजपा सरकार
तमकुही विकास खंड के बरवा राजापाकड़ गांव के बहुरिया टोला बाजार स्थित प्राथमिक विद्यालय परिसर में सपा की बैठक हुई। फाजिलनगर विधानसभा क्षेत्र के व्यापार सभा का गठन किया गया।
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सभा के प्रदेश सचिव व गोरखपुर मंडल के प्रभारी विजय जायसवाल ने कहा कि भाजपा सरकार व्यापारी वर्ग का उत्पीड़न कर रही है। व्यवसायी आस भरी निगाह से सपा की ओर देख रहे हैं। कहा कि संगठित रहना हमारा मुख्य उद्देश्य होना चाहिए। पूर्व सांसद बालेश्वर यादव ने कानून व्यवस्था व व्यापारी हित के मुद्दे पर सरकार को घेरा। सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष मु. इलियास अंसारी ने कहा कि बढ़ती महंगाई से जनता त्राहि-त्राहि कर रही है। व्यापार सभा के जिलाध्यक्ष रामानंद गुप्ता, विजय यादव, विपिन सिंह, चंद्रजीत यादव आदि ने संबोधित किया। व्यापार सभा के लिए विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्ष डा. नन्दू गुप्ता, महासचिव अशोक जायसवाल सहित 104 सदस्यों का चयन हुआ।
सत्येंद्र उर्फ गुड्डू शुक्ल, अनवर अंसारी, सत्येंद्र गौतम, कृष्णा जायसवाल, रहमत अली, ग्यासुद्दीन, ध्रुव राय, बृजकिशोर सिंह, सुरजीत प्रताप सिंह यादव, राजेश यादव, अनुज कुमार शर्मा आदि मौजूद रहे।