Move to Jagran APP

खिरिया टोला उपद्रव मामले में सात गिरफ्तार

खिरिया टोला में हुए उपद्रव मामले में सात अराजकतत्वों को पुलिस ने रविवार को अलग-अलग जगहों से गिरफ्तार किया। सातों नामजद आरोपित हैं। अब तक इस मामले में कुल 22 आरोपित गिरफ्तार किए जा चुके हैं।

By JagranEdited By: Published: Sun, 22 Dec 2019 11:20 PM (IST)Updated: Mon, 23 Dec 2019 06:09 AM (IST)
खिरिया टोला उपद्रव मामले में सात गिरफ्तार
खिरिया टोला उपद्रव मामले में सात गिरफ्तार

कुशीनगर : खिरिया टोला में हुए उपद्रव मामले में सात अराजकतत्वों को पुलिस ने रविवार को अलग-अलग जगहों से गिरफ्तार किया। सातों नामजद आरोपित हैं। अब तक इस मामले में कुल 22 आरोपित गिरफ्तार किए जा चुके हैं।

loksabha election banner

गुरुवार को नगर के खिरिया टोला में नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में जुलूस निकालने को लेकर बड़ी संख्या में युवा एकत्रित थे। इसकी भनक लगने पर पहुंची पुलिस ने धारा 144 लागू होने का हवाला दे युवाओं से जुलूस निकालने के कार्यक्रम को रद करने का सुझाव दिया। युवा अपनी जिद पर अड़े रहे। आला अफसरों को जानकारी दे पुलिस एहतियातन मौके पर डटी रही।

इसी बीच युवाओं की तरफ से ईंट-पत्थर चलाया जाने लगा। युवाओं द्वारा किए गए पथराव में सीओ सदर समेत तीन पुलिसकर्मी जख्मी हो गए थे। पुलिस ने मामले में 347 के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर घटना वाले दिन ही 14 आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया था।

शनिवार को पुलिस ने नामजद व कुशीनगर विधानसभा क्षेत्र से विधायक का चुनाव लड़ चुके बंटी राव को गिरफ्तार किया था। कोतवाल पवन कुमार सिंह ने कहा कि सात आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। मामले में अब तक कुल 22 आरोपित गिरफ्तार किए जा चुके हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.